13.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeभोपालएआई से बनाई अश्लील फोटो, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 11वीं की छात्रा...

एआई से बनाई अश्लील फोटो, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 11वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

Published on

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में एक 17 वर्षीय स्कूली छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र के दो युवक उसे एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा निर्मित अश्लील फोटो के जरिए लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहे थे। शुक्रवार को आक्रोशित परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर ऐशबाग थाने का घेराव किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात छात्रा घर पर सामान्य थी। उसने अपनी छोटी बहन को किसी काम से बाहर भेजा और इसी दौरान कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब छोटी बहन वापस लौटी, तो उसने छात्रा को फंदे पर लटका देखा। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। छात्रा के चाचा ने बताया कि छोला क्षेत्र के दो युवक छात्रा को स्कूल आते-जाते समय परेशान करते थे और उन पर मिलने का दबाव बनाते थे। आरोपियों ने सोशल मीडिया से छात्रा की तस्वीरें लीं और एआई तकनीक का उपयोग कर उनके कथित अश्लील फोटो तैयार कर लिए। इन फोटो को वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर वे छात्रा को प्रताड़ित कर रहे थे।

परिजनों का यह भी दावा है कि आरोपियों ने छात्रा के पिता के साथ भी अभद्र व्यवहार किया था, लेकिन बदनामी के डर से परिवार ने पहले पुलिस को सूचना नहीं दी थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर सीधे थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। ऐशबाग थाना टीआई संदीप पवार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टीआई के अनुसार, परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आयोजित की ‘वेण्डर मीट’

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपनी क्रय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और...

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: निर्माणाधीन कारखाने में चल रहा था बारूद का खेल, श्रम विभाग की जांच में हुए बड़े खुलासे

भोपाल। मप्र के देवास जिले के टोंककलां में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले...

महंगाई का बड़ा झटका: देश भर में पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, मध्य प्रदेश में आसमान पर पहुंचे दाम

भोपाल। देश भर में ईंधन की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी का सीधा असर...