18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP में एक और BJP नेता की हरकत वायरल; कपड़ा व्यापारी को...

MP में एक और BJP नेता की हरकत वायरल; कपड़ा व्यापारी को पीट पीटकर किया गंभीर घायल

Published on

अशोकनगर

मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता इन दिनों लगातार अपनी हरकतों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसा ही एक मामला अशोकनगर जिले से सामने आया है। बीजेपी नेता ने कपड़ा व्यापारी से मारपीट कर दी। आरोपियों ने व्यापारी के घर में घुसकर घसीटते हुए बाहर लाकर बुरी तरह मारपीट की है। मारपीट से कपड़ा व्यापारी बुरी तरह घायल हो गया है। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने भाजपा नेता सहित अन्य लोगों के खिलाफ देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विवाद बीजेपी नेता के बेटे को साइकिल चलाने से रोकने पर हुआ।

दरअसल, मामला मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के तुलसी सरोवर कॉलोनी का है। शुक्रवार की शाम 7:30 बजे गली में साइकिल चलाने को लेकर विवाद हुआ। तुलसी सरोवर कॉलोनी के रहवासी जितेंद्र कुशवाह ने बताया कि उसके घर के बाहर छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे। तभी बीजेपी नेता का लड़का रोहित साइकिल से चक्कर लगा रहा था। मैंने उससे कहा कि जहां बच्चे खेल रहे हैं आप खुले मैदान में साइकिल चला लो। यह बात नेता के बेटे को नागवार गुजरी तो वह विवाद करने लगा।

घर से घसीटकर बीच रोड मारपीट
विवाद करने के बाद बेटे ने अपने पिता को फोन करके बुला लिया। तभी कुछ देर बाद बीजेपी के किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव गुस्से में आ गए। वह अपने साथ एक दर्जन से अधिक लोगों को लेकर जितेंद्र कुशवाह के घर में घुस गया। घर में घुसकर छोटे भाई ने धर्मेंद्र कुशवाह को पकड़कर घसीटते हुए बाहर तक लाए। फिर 15 मिनट तक जमकर मारपीट करते रहे। इस दौरान जब बीच बचाव में घर परिवार की महिलाएं आई तो उन्हें भी नहीं छोड़ा उनके साथ भी मारपीट और धक्का मुक्की की गई।

मां बचाने को चीखती रही
जितेंद्र कुशवाहा ने बताया कि इस दौरान भाई घर पर नहीं थे। केवल वे उनकी पत्नी, मां और छोटे भाई की पत्नी और छोटे-छोटे बच्चे थे। जिस वक्त घर में गुंडे घुसे उस वक्त उन्होंने बुरी तरह मेरे भाई धर्मेंद्र के साथ-साथ मेरी पत्नी आरती कुशवाह को भी मारा। जिससे वह बेहोश हो गए। इस बीच घर में छोटे-छोटे बच्चे महिलाएं रोते बिलखते रहे। लड़के भाई को रोड पर पीटते रहे। वहीं, भाजपा नेता ने उनकी महिलाओं को गेट पर ही रोक लिया। वीडियो में मां अपने बच्चे को बचाने के लिए चीखती रही। लेकिन नेता को उन पर दया नहीं आई।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
बीजेपी नेता और उसके साथियों की व्यापारी से की गई मारपीट की पूरी घटना पीड़ित के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं। वहीं, आरती कुशवाहा की शिकायत पर रोहित यादव, लक्ष्मीनारायण यादव समेत दो अन्य पर मामला दर्ज किया गया है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...