9.4 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालबीकॉम छात्रा से रेप: सुसाइड की धमकी देकर कमरे पर बुलाया, वीडियो...

बीकॉम छात्रा से रेप: सुसाइड की धमकी देकर कमरे पर बुलाया, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

Published on

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक डेटा इंजीनियर द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को आत्महत्या की धमकी देकर अपने कमरे पर बुलाया और फिर डराने-धमकाने के बाद उसके साथ गलत काम किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने चुपके से इसका वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार प्रताड़ित करता रहा। रविवार को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा है। उसकी मुलाकात आरोपी मोहम्मद आकिब खान से जून 2025 में अपने भाई की शादी के दौरान हुई थी। आकिब एक निजी कंपनी में डेटा इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। शादी के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई जो धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में बदल गई। अगस्त 2025 में जब युवती ने आकिब से दूरी बनानी शुरू की, तो आरोपी ने वीडियो कॉल पर गले में फांसी का फंदा डालकर सुसाइड करने का नाटक किया।

घबराकर जब युवती उसे बचाने के लिए उसके कमरे पर पहुंची, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। इसके बाद वह उन्हीं वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा और बार-बार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके मोबाइल की जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this

मानसून से पहले सड़कों पर उतरे मंत्री विश्वास सारंग, नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी संभावित...

शाहजहानाबाद की अशोका कॉलोनी में सरेराह हवाई फायरिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत, वारदात सीसीटीवी में कैद

भोपाल। राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अशोका कॉलोनी में शुक्रवार...

अधिकमास एवं छठवें बड़े मंगल का दिव्य संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखने वाले अधिकमास और छठवें बड़े मंगल के...