3 C
London
Monday, May 11, 2026
HomeभोपालB.Tech छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या... ऑनलाइन बैटिंग की...

B.Tech छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या… ऑनलाइन बैटिंग की लत हो सकती है कारण

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में IIT कैंपस में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार रात की है, जब छात्र के दोस्तों ने उसे होटल में खाना खाने चलने के लिए कहा, लेकिन वह कमरे में ही रुक गया. दोस्तों के लौटने पर वह फांसी के फंदे पर लटका मिला. घटना सिमरोल थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र रोहित तेलंगाना का रहने वाला था और IIT इंदौर में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सिमरोल पुलिस ने शव को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सहायक उपनिरीक्षक रायमल सिंह कनवासिया के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों से संपर्क किया जा रहा है. मौत के कारणों की जांच की जा रही है.

ऑनलाइन बैटिंग की लत का शक
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे ऑनलाइन बैटिंग की लत एक संभावित कारण के रूप में सामने आया है. हालांकि, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और उसकी कॉल डिटेल्स व अन्य गतिविधियों की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि रोहित के दोस्तों और परिवार से पूछताछ के बाद आत्महत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा.

परिवार और दोस्तों की प्रतिक्रिया
हालांकि, शुरुआती जांच में तनाव और ऑनलाइन गेमिंग व बैटिंग की लत का पहलू उभरकर सामने आया है. वहीं, रोहित के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. दोस्तों ने बताया कि वह पढ़ाई में अच्छा था और सामान्य दिनों में खुशमिजाज रहता था. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही सभी तथ्य सामने आने की उम्मीद है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this