14.9 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeभोपालबागेश्वर बाबा ने बता दिया 'लव जिहाद' का मुख्य कारण, कहा- एक...

बागेश्वर बाबा ने बता दिया ‘लव जिहाद’ का मुख्य कारण, कहा- एक अकेले धीरेंद्र शास्त्री से कुछ नहीं होगा

Published on

छतरपुर

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लव जिहाद और गजवा-ए-हिंद को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने हिंदू बेटियों को संस्कार देने की बात कही, ताकि वे दूसरे धर्मों के चक्कर में न पड़ें। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने देश में बिगड़ते संस्कारों पर चिंता जताई। उनका कहना है कि लव जिहाद का मुख्य कारण बच्चियों को सही संस्कार न देना है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह देश और बुंदेलखंड का दुर्भाग्य है कि बच्चों के संस्कार बिगड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लव जिहाद की एक बड़ी वजह यह है कि हम अपनी बच्चियों को संस्कार नहीं दे रहे हैं। अगर हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देंगे, तो वे किसी दूसरे धर्म की ओर नहीं जाएंगे।

बच्चियों को अच्छे संस्कार देने की बात कही
उन्होंने आगे कहा, “लव जिहाद की प्रमुख वजह हमें अपने बच्चियो को संस्कार देने होंगे कि वह किसी दूसरे मजहब के चक्कर में न पडे़। हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देंगे तो, फिर वह किसी दूसरे मजबह की ओर नहीं जाएंगे।”

हर घर में धीरेंद्र शास्त्री चाहिए
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि कुछ मुसलमानों की यह साजिश है कि देश को गजवा-ए- हिंद बनाया जाये। वह चाहते है कि हिंदू डर जाये, हिंदू भाग जाये। हिंदू नहीं समझ रहा है, वह तो जात पात में फंसा है। एक अकेला धीरेंद्र शास्त्री कुछ नहीं कर सकता, इसके लिये घर घर धीरेंद्र शास्त्री चाहिए।

हिंदुओं को एकजुट होने की अपील
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। उन्होंने कहा कि अगर हर घर में अच्छे संस्कार होंगे, तो देश अपने आप सुरक्षित हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुओं को एकजुट होना होगा और जात-पात से ऊपर उठना होगा। तभी वे गजवा-ए-हिंद की साजिश को नाकाम कर पाएंगे।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...