6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeभोपालजिंदा होने की जंग! इंसाफ नहीं मिला तो DM से बोली- डेथ...

जिंदा होने की जंग! इंसाफ नहीं मिला तो DM से बोली- डेथ सर्टिफिकेट दे दो

Published on

निवाड़ी,

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की शांति देवी की कहानी आपको झकझोर देगी. वह चार साल से सरकारी कागजों में मृत दर्ज है और अब जीवित होने की जंग लड़ रही है. इस कड़ी में मंगलवार को वह अपना मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए निवाड़ी कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंच गई.

महिला ने कलेक्टर के सामने गुहार लगाते हुए कहने लगी- ‘साहब मैं अभी जिंदा हूं’. इस कारण उसे किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उसने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए कहा कि 2018 में रोजगार सहायक फरहा नाज ने उसे मृत घोषित कर दिया है. इसके बाद उसके अधिकारों से उसे ही वंचित कर दिया गया.

शांति देवी ने कहा, ‘मैंने कई बारफरहा नाज से निवेदन किया कि मैं अभी जिंदा हूं. मेरा नाम परिवार आईडी में जोड़ दिया जाए, लेकिन उसने मेरी मांग पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया. ऐसे में जब मुझे चार वर्ष पूर्व रोजगार सहायक ने मृत घोषित कर दिया है, तो मुझे मृत्यु प्रमाणपत्र प्रदान किया जाए.’

इस पूरे मामले में निवाड़ी जिले के कलेक्टर तरुण भटनागर ने बताया कि एक जीवित महिला द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने के संबंध में उन्हें शिकायत मिली है. एसडीएम निवाड़ी इस मामले की जांच कर रहे हैं. जो भी दोषी होगा, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this