22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले में उमड़ रही भारी...

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले में उमड़ रही भारी भीड़रविवार को 20 हजार से ज्यादा लोगों ने की शिरकत49 दिनों तक चलने वाले मेले में भक्ति, मनोरंजन के साथ खरीदारी का बेहतर मौका

Published on

भोपाल. राजा भोज की स्मृति में राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर मध्य प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले की शुरुआत हो चुकी है। 14 नवंबर (शुक्रवार) से शुरू हुए मेले के तीसरे दिन रविवार को 20000 से ज्यादा शहरवासी और आसपास क्षेत्र के लोगों ने शिरकत की। 49 दिनों तक चलने वाले इस मेले में सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक गतिविधियों का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मेल अध्यक्ष सुनील यादव, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, अखिलेश नगर ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि विगत 11 वर्षों से मेले का सफल आयोजन किया जा रहा है, मेले का यह 12वं वर्ष है। 1 जनवरी तक 49 दिन चलने वाले इस मेले में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। 60 बाय 40 का ट्रेडिशनल मंच, 200 मीटर लंबा भव्य स्वागत द्वार और ट्रेडिशनल सेल्फी जोन लोगों को आकर्षित कर रहा है। यहाँ लोग अपने परिजनों और दोस्तों के साथ सेल्फी लेकर मेले को यादगार बना सकेंगे। सांस्कृतिक आयोजनों में विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकारों के साथ ही बॉलीवुड के कलाकार और सिंगर अपनी प्रस्तुति देने पहुंच रहे हैं।

मेले में 150 सीसीटीवी कैमरे से निगरानी
संयोजक विकास विरानी ने बताया कि यह मेला सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक आयोजन का पारिवारिक संगम है। एक ही परिसर में शहरवासियोंं को उनकी जरूरत की हर सामग्री उपलब्ध है। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी, 50 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड, 100 से ज्यादा वलंटियर, फायर ब्रिगेड, लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य केंद्र, फीडिंग सेंटर, दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर, वाहनों के लिए बड़ी पार्किंग के साथ ही पूरा मेला परिसर करीब 150 सीसीटीवी कैमरों से लैस है।
इस बार मेले में यह खास
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि 49 दिनों तक चलने वाले भोजपाल महोत्सव मेले में शहरवासियों को इस बार बहुत कुछ खास देखने को मिल रहा है। रफ्तार की दुनिया का बादशाह, रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, बे्रक डांस जैसे बच्चों और बड़ों के लिए अत्याधुनिक रोमांचक झूले रफ्तार भर रहे हैं। बर्ष से ढंके कश्मीर के साथ बाबा अमरनाथ के भव्य दर्शन होंगे। लोगों के मनोरंजन के लिए जलपरियां, युवा जादूगर प्रिंस, रोबोटिक एनीमल, डंकी शो जैसे आयोजन लोगों का मनोरंजन करेगे।

400 दुकानों में विभिन्न प्रकार के स्टाल
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि 14 एकड़ क्षेत्र में फैले इस मेले में विभिन्न प्रकार की करीब 400 दुकानें संचालित हो रही हैं। मेले में ऑटोमोबाइल, इलेक्टॉनिक, टेलीकॉम, फर्नीचर, हैन्डी क्रॉफ्ट, हैन्डलूम, महासेल, विभिन्न प्रकार के स्वादिस्ट व्यंजन, बैंकिंग इंश्योरेंस, ऑर्ट गैलरी, इंटीरियर, महिलाओं की सौंदर्य सामग्री, खूर्जा क्राकरी, कपड़े सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गई है।
उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि मेला समिति के पदाधिकारी रात- दिन मेंहनत करते हैं। यही कारण है कि 49 दिनों तक चलने वाला यह मेला अपनी भव्यता के साथ निविर्घन रूप से संपन्न होता है। महामंत्री हरीश कुमार राम, सुनील साह, ज़ाहिद खान, विनय सिंह, अखिलेश नागर, महेंद्र नामदेव, केश कुमार शाह, चन्दन वर्मा, मधु भवनानी सहित टीम के अन्य लोग दिन रात मेहनत करते हैं।

यह भी पढ़िए: लिवर डैमेज को कैसे ठीक करती है Bhumi Amla? एक्सपर्ट ने बताए पीलिया और सूजन में इसके 5 अद्भुत फायदे!

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...