19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालआईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की शिकायत — विधायक पर कलेक्टर का...

आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की शिकायत — विधायक पर कलेक्टर का अपमान करने का आरोप

Published on

भोपाल।

आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की शिकायत — विधायक पर कलेक्टर का अपमान करने का आरोप,भिंड मामले को लेकर आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

एसोसिएशन का कहना है कि विधायक ने भिंड कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव के साथ दुर्व्यवहार कर न केवल प्रशासनिक तंत्र का बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों का भी अपमान किया है।

तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि विधायक की हरकत से जिला प्रशासन के अधिकारियों का मनोबल गिरा है और शासन-तंत्र की गरिमा को ठेस पहुँची है।

घटना से मचा हंगामा

तीन दिन पहले भाजपा विधायक कुशवाहा कथित तौर पर कलेक्टर बंगले में घुस गए थे और वहां हंगामा किया। इस घटना के बाद से मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। भाजपा हाईकमान ने भी विधायक को फटकार लगाई थी।

यह भी पढ़िए: जवाहर लाल नेहरू स्कूल से निकली साईकिल रैली

 गरिमा पर ठेस

आईएएस एसोसिएशन ने कहा है कि विधायक की इस हरकत ने सिविल सेवा की गरिमा को ठेस पहुँचाई है और लोकतांत्रिक शासन की मर्यादा पर भी सवाल खड़े किए हैं। एसोसिएशन ने मांग की है कि इस प्रकरण में तत्काल सख़्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न ना हो

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...