15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन की टक्कर में 5 की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन की टक्कर में 5 की मौत

Published on

भोपाल।
भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ठाकुर लाल सिंह स्कूल के पास हुआ, जहां आमने-सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। बैरसिया थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन ने बताया कि लोडिंग वाहन में सवार सभी लोग सिरोंज निवासी एक ही परिवार के थे। वाहन में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई और नौ लोग घायल हुए हैं। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार तीन लोग भी हादसे में घायल हुए हैं। सभी घायलों को बैरसिया शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, लोडिंग वाहन में सवार परिवार अपने एक परिजन की अंतिम क्रिया में शामिल होने के लिए नर्मदापुरम जा रहा था। जैसे ही वाहन बैरसिया थाना क्षेत्र में पहुंचा, सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडिंग वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री वाहन के अंदर फंस गए।

Read Also: वंदे भारत के लिए बीएचईएल ने सेमी-हाई-स्पीड ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मरों की आपूर्ति

तेज रफ्तार बताई जा रही हादसे की वजह घटना की सूचना मिलते ही बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा, एएसपी नीरज चौरसिया, थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन और विधायक विष्णु खत्री अस्पताल पहुंचे और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। एसडीएम आशुतोष शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...