15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालभोपाल की अपर्णा वर्मा ने रचा इतिहास, नेशनल ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक...

भोपाल की अपर्णा वर्मा ने रचा इतिहास, नेशनल ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया मप्र का मान

Published on

भोपाल।
राजधानी भोपाल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपर्णा वर्मा ने 39वीं नेशनल सब-जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपर्णा ने अंडर-35 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में अपर्णा वर्मा ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरे जोश, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट तकनीक का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व भी वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 35 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी हैं।

Read Also: नववर्ष मिलन समारोह 2026 में सांस्कृतिक और प्रतिभा सम्मान का आयोजन—उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद में नवीन कार्यकारिणी का गठन

राष्ट्रीय स्तर पर इस शानदार सफलता के साथ उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अपर्णा वर्मा की यह उपलब्धि मध्यप्रदेश ताइक्वांडो के लिए गौरवपूर्ण क्षण साबित हुई है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर डीटीसीजीए के सचिव नितिन जायसवाल एवं कोच निखिल गुप्ता ने राज्य ताइक्वांडो संघ की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई दी। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अपर्णा वर्मा की यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और आने वाले समय में ताइक्वांडो जैसे खेलों को नई पहचान मिलेगी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...