16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालभोपाल के पर्यावास भवन में हाउसिंग बोर्ड का दो दिवसीय 'आवास मेला'...

भोपाल के पर्यावास भवन में हाउसिंग बोर्ड का दो दिवसीय ‘आवास मेला’ शुरू, प्राइम लोकेशंस पर प्रॉपर्टी बुक करने उमड़ी भीड़

Published on

भोपाल

राजधानी के प्राइम लोकेशंस पर अपना आशियाना चाहने वालों के लिए मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘आवास मेले’ का शुक्रवार को पर्यावास भवन में शानदार आगाज हुआ। मेले के पहले ही दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध बोर्ड की संपत्तियों की जानकारी लेने और बुकिंग कराने के लिए खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। इस मेले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ भोपाल की सभी नई और पुरानी संपत्तियों की जानकारी एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई है। ग्राहकों की सुविधा के लिए मौके पर ही ‘फ्री साइट विजिट’, निशुल्क बुकिंग फॉर्म और बैंकों के माध्यम से ‘ऑन द स्पॉट’ होम लोन की सुविधा भी दी जा रही है।

बोर्ड द्वारा कटारा हिल्स के ‘सफायर पार्क सिटी’ प्रोजेक्ट में 34 एकड़ में फैले 186 आवासीय प्लॉटों की बुकिंग की जा रही है, जो 1300 से 7000 स्क्वेयर फीट तक के विभिन्न साइज में उपलब्ध हैं। इसके अलावा अयोध्या एक्सटेंशन के सुरम्य परिसर, लवकुश हाईट्स और खजूरीकलां फेज-2 में निर्माणाधीन डुप्लेक्स, ट्रिप्लेक्स और फ्लैट्स के लिए भी लोगों ने गहरी दिलचस्पी दिखाई।

Read Also: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

हाउसिंग बोर्ड इस मेले के माध्यम से अपने भविष्य के बड़े प्रोजेक्ट्स का खाका भी पेश कर रहा है, जिसमें देवकीनगर, बैरसिया रोड और करोंद में 10 एकड़ का प्लॉट प्रोजेक्ट तथा अयोध्या नगर में डुप्लेक्स और फ्लैट्स के पांच नए प्रोजेक्ट शामिल हैं। आधुनिक सुविधाओं जैसे अंडरग्राउंड बिजली लाइन और एसटीपी प्लांट से लैस इन प्रोजेक्ट्स को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मेले का समापन शनिवार को होगा, जहाँ इच्छुक खरीदार अंतिम दिन भी अपनी पसंदीदा प्रॉपर्टी की बुकिंग करा सकेंगे।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...