26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालमां कालका के प्रथम आगमन पर भव्य चल समारोह आजअमलतास चौराहे से...

मां कालका के प्रथम आगमन पर भव्य चल समारोह आजअमलतास चौराहे से कटारा हिल्स तक निकाली जाएगी शोभायात्राउज्जैन के 100 ढोल, 100 नारी शक्ति अखाड़े और 201 पंडित वेद मंत्रोच्चार करते निकलेंगे

Published on

भोपाल. राजधानी के कटारा हिल्स में मां कालका के प्रथम आगमन पर सोमवार को भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। अमलताश चौराहे से शाम 5 बजे शुरू होने वाला चल समारोह कटारा हिल्स पहुंचकर समाप्त होगा। आयोजक ज्योतिषाचार्य विशाल शर्मा गौरी शंकर सेवा संस्थान ने बताया कि चल समारोह में उज्जैन के 100 ढोल, इंदौर का नाशिक ढोल, केरल का परंपरिक ढोल के साथ ही 201 ब्राह्मणों पंडित वेद मंत्रोच्चार करते हुए निकलेंगे। चल समारोह में शक्ति की प्रतीक 100 नारी शक्ति अखाड़े अपना प्रदर्शन करते हुए निकलेंगी। इसके साथ ही मराठी नारियों की झांकी, नौ देवी माताओं का दिव्य दर्शन, उज्जैन की डमरू टीम और दमोह का खली मुख्य आकर्षण होंगे।

यह भी पढ़िए: बीएचईएल भोपाल के टेक्निकल विंग, वाटिका सेन्‍टर एवं मसाला सेन्‍टर में विश्‍वकर्मा पूजा का आयोजन

टीम के सदस्य जय सिंह पवार और देव कृष्ण शास्त्री ने बताया कि कटारा हिल्स के स्प्रिंग वैली में मां कालका की स्थापना की जा रही है। यहां विराजमान होने वाली 7 फीट ऊंची प्रतिमा तामोट औबेदुल्लागंज से बनवाई गई है। नवरात्रि के नौ दिनों तक 11 ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ मां कालका की पूजा अर्चना की जाएगी। यह आयोजन सनातक धर्म को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। आयोजकों ने शहर के जनप्रतिनिधियों, सनातनी बंधुओं और आमजनों से मां कालका की अगवानी में शामिल होने की अपील की है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...