22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालभोजपाल गरबा महोत्सव: आज से भव्य आगाज, भेल जम्बूरी मैदान पर 29...

भोजपाल गरबा महोत्सव: आज से भव्य आगाज, भेल जम्बूरी मैदान पर 29 तक मचेगी धूम,लाख किलोवॉट साउंड सिस्टम और म्यूजिकल बैंड पर गरबा प्रेमियों और प्रतिभागियों के थिरकेंगे कदम टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह, शिल्पा शिंदे और प्रसिद्ध बुंदेली गायिका कविता शर्मा मचाएंगी धमाल

Published on

भोपाल. राजधानी के भेल जम्बूरी मैदान पर 23 सितम्बर से भोजपाल गरबा महोत्सव का भव्य आगाज होने जा रहा है। दो दिन की फायनल रिहर्सल के बाद आज से गरबे की धूम मचेगी। गरबा महोत्सव में मुंबई की टीवी अभिनेत्रियों के साथ बुंदेलखंड की प्रसिद्ध गायिका अपनी प्रस्तुति से धमाल मचाने आ रही हैं। इस बार एक लाख किलोवॉट साउंड सिस्टम और म्यूजिकल बैंड पर गरबा प्रेमियों और प्रतिभागियों के कदम थिरकेंगे। सोमवार को मुख्य आयोजन की पूर्व संध्या पर करीब 250 प्रतिभागियों ने मां, स्वास्तिक, ओम और भोजपाल गरबा महोत्सव की प्रस्तुति के साथ मां अम्बे की आरती की।

गरबा महोत्सव में ये अभिनेत्रियां मचाएंगी धू

भोजपाल गरबा महोत्सव में मुंबई की टीवी सीरियल की अभिनेत्रियां अलग- अलग दिनों अपनी प्रस्तुति देंगी। 24 सितम्बर को दीया बाती फेम टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह, 27 सितम्बर को शिल्पा शिंदे (भाभी जी घर पर हैं की अंगूरी भाभी) के साथ ही 29 सितम्बर को प्रसिद्ध बुंदेली गायिका कविता शर्मा अपनी प्रस्तुति से धमाल मचाने आ रही हैं।

सुरक्षा और पहचान के लिए आधार कार्ड जरूरी

आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि गरबा के दौरान आयोजन स्थल पर आने वाले लोगों की सुरक्षा और पहचान सुनिश्चित करने के लिए सभी को अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। यहां आने वाले हर सनातनी का चंदन का तिलक लगाकर, कलावा बांधकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया जाएगा। लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए आयोजन स्थल पर मेडिकल टीम, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा, पुलिस बल के साथ ही प्राइवेट सिक्योरिटी, वालंटियर मौजूद रहेंगे।

प्रतिभागियों को यह ईनाम मिलेगा

गरबा महोत्सव में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को अलग-अलग पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें स्कूटी, मोबाइल, एलईडी टीवी, स्मार्ट वॉच, म्यूजिक सिस्टम, स्टील बॉटल, आयरन प्रेस, ईयर बर्ड, गोल्ड इयर रिंग और गोल्ड रिंग दी जाएगी। प्रतिभागियों के अलावा आमजन को भी रोजाना अलग- अलग पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें बेस्ट डांस फीमेल, बेस्ट डांस मेल, बेस्ट कस्ट्यूम फीमेल, बेस्ट कस्ट्यूम मेल, बेस्ट पगड़ी, बेस्ट ग्रुप, बेस्ट किड्स, बेस्ट कपल का पुरस्कार दिया जाएगा। आमजन के लिए बेस्ट ग्रुप का पुरस्कार दिया जाएगा।

यह भी पढ़िए: योग अनुसंधान केन्द्र में शारदीय नवरात्रि साधना शिविर का होगा आयोजन

2 अक्टूबर को मनेगा दशहरा उत्सव

भोजपाल दशहरा महोत्सव समिति द्वारा 2 अक्टूबर को भेल जम्बूरी मैदान पर दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। यहां भोपाल का सबसे बड़ा रावण दहन किया जाएगा। इसमें 111 फीट ऊंचे रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण का दहन किया जाएगा। इस मौके पर रंगारंग डिजिटल आतिशबाजी के साथ ही देश की सुप्रसिद्ध भजन गायिका आशा वैष्णव द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...