9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeभोपालभोपाल अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 44 हजार युवाओं ने किया रजिस्ट्रेशन

भोपाल अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 44 हजार युवाओं ने किया रजिस्ट्रेशन

Published on

भोपाल,

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में अग्निवीर सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. बुधवार (26 अक्टूबर) देर रात 12 बजे से प्रत्याशियों के ग्राउंड में प्रवेश के साथ भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई. सुबह 5 बजे से हाइट में योग्य पाए युवाओं की दौड़ शुरू हुई, जिसमें 200-200 के बैच में युवाओं की दौड़ लगवाई गई.

दौड़ में चयनित युवाओं के डॉक्‍यूमेंट्स वेरिफिकेशन पूरे किए गए और सभी ग्राउंड टेस्ट में पास हुए अभ्यर्थियों को लिखित एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र दे दिए गए. गुरुवार को 3 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया.

अग्निवीर भर्ती में भोपाल, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा जिलों के 44,937 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन किया है. यह भर्ती प्रक्रिया 07 नवंबर तक प्रतिदिन रात 10 बजे के बाद शुरू होगी और सुबह 8 बजे तक उस दिन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा.

रैली में भोपाल और विदिशा, होशंगाबाद, सीहोर, रायसेन, बैतूल, छिंदवाड़ा और हरदा सहित आठ जिलों के लगभग 50,000 युवा (17.5 से 23 वर्ष की आयु के बीच) रैली में हिस्सा लेंगे. अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल अग्निवीर क्लर्क और अग्निवीर ट्रेड्समैन के पदों पर योग्‍य उम्‍मीदवारों की भर्तियां की जाएंगी.

रैली के संचालन के लिए मध्‍य प्रदेश सरकार के 17 विभाग और एजेंसियां सेना के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही हैं. इनमें स्कूली शिक्षा, भोपाल नगर निगम, जिला पुलिस, यातायात पुलिस, पीडब्ल्यूडी, आरटीओ, खाद्य विभाग आदि शामिल हैं. इससे पहले अग्निवीर भर्ती रैली राज्य के धार, जबलपुर और सागर जिलों में आयोजित की गई थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this