7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालभोपाल: स्वास्थ्य मंत्री की हालत पहले से बेहतर, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में...

भोपाल: स्वास्थ्य मंत्री की हालत पहले से बेहतर, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मंच पर हुए थे बेहोश

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी की तबियत में पहले के मुकाबले सुधार आया है. आज सुबह स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंच पर बेहोश होकर गिर गए थे. डॉक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. अभी तक सभी टेस्ट रिपोर्ट सामान्य हैं.

एमआरआई सहित अन्य जांच जारी- डॉक्टर
भोपाल के सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि अभी स्वास्थ्य मंत्री की एमआरआई सहित अन्य जांच की जा रही है. उन्हें एग्जेशन के कारण बेहोशी अटैक आने की संभावना है. अभी तक उनकी सभी टेस्ट रिपोर्ट सामान्य पाई गई है. फिलहाल उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है.

स्वास्थ्य मंत्री के अस्वस्थ्य होने की खबर मिलते ही कई लोगों ने उनका हालचाल जाना. हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा उनसे मिलने पहुंचे. उन्होंने डॉक्टर से बात करके उनके स्वास्थय के बारे में जानकारी ली.

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान हुए थे बेहोश
दरअसल, रायसेन में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी चक्कर आने के कारण मंच पर गिर गए थे. इस दौरान रायसेन के होमगार्ड परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था. इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भेजा था.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...