5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeभोपालविधायक श्री शर्मा ने किया जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह

विधायक श्री शर्मा ने किया जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह

Published on

भोपाल

विधायक श्री शर्मा ने किया जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह,जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के संकल्प के साथ ग्राम पंचायत सिकंदराबाद में  जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य समापन विधायक रामेश्वर शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्री शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को खेत तालाब निर्माण के लिए प्रेरित किया और जल संरक्षण को भावी पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उत्तरदायित्व बताया। उन्होंने कहा कि खेत तालाब केवल जल संग्रहण के साधन नहीं, बल्कि किसानों की आत्मनिर्भरता की नींव हैं।

अभियान के अंतर्गत भोपाल जिले में 18.92 करोड़ रुपये की लागत से 927 खेत तालाबों के निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही,1.68 करोड़ रुपये की लागत से 673 डगवेल रिचार्ज कार्यों को भी मंजूरी मिली है। जनपद पंचायत फंदा अंतर्गत 2.73 करोड़ रुपये के 156 खेत तालाब और 0.31 करोड़ रुपये के 124 डगवेल रिचार्ज कार्यों को स्वीकृति दी गई है।

वन अधिकार पट्टा धारकों को विशेष प्राथमिकता देते हुए ग्राम भानपुर केकड़िया और कालापानी में उन्हें लाभांवित किया गया है। इन हितग्राहियों को मत्स्य पालन विभाग के सहयोग से बीज और पॉलीटैंक हेतु आवश्यक पॉलिथीन भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अतिरिक्त आय का साधन भी प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़िए: China Henipavirus Explainer: कोरोना जैसा एक और ख़तरा चमगादड़ों में मिला नया हेनिपावायरस 75% मृत्यु दर का दावा

समापन समारोह में ग्राम पंचायत सिकंदराबाद, कालापानी, सरवर, रौदा,भानपुर,सेमरीबाज्याफत और गोल के 40 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने यह सिद्ध किया कि जल संरक्षण अब जन-मन का विषय बन चुका है। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी अपने अनुभव साझा किए और अभियान को सफल बनाने के लिए विभागीय प्रयासों की सराहना की।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this