14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपालभोपाल सुसाइड केसः हंसते खेलते परिवार को खत्म करने वाले लोन एप...

भोपाल सुसाइड केसः हंसते खेलते परिवार को खत्म करने वाले लोन एप पर एक्शन की तैयारी, SIT करेगी जांच

Published on

भोपाल,

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक परिवार की आत्महत्या मामले की सरकार अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से जांच करवाएगी. इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सरकार इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर रही है. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि ऐसे एप को चिह्नित किया जा रहा है, जिनके नंबरों से मृतक को धमकी मिली थी, और उन पर दबाव डाला गया.

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने कहा कि ऑनलाइन लोन वाले कुछ एप्लिकेशन ऐसे भी चिह्नित कर रहे हैं, जिनको लेकर हम केंद्र सरकार से आग्रह करेंगे कि उन्हें बैन किया जाए. इसी के साथ हम सर्वर और टेलीग्राम की भी जानकारी इकट्ठी कर रहे हैं, जिससे उन्हें बैन किया जा सके.गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लोन वाली एप्लीकेशन को बैन करने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह करेंगे. प्रताड़ित करने वालों को चिह्नित कर सख्त एक्शन लिया जाएगा.

कर्ज से परेशान होकर लगा ली फांसी, बच्चों को दिया जहर
बता दें कि भोपाल में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया था. यह मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ इलाके का है. यहां एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी. इनमें दो बच्चों के साथ ही पति-पत्नी शामिल थे. पुलिस का कहना है कि कर्ज से परेशान होकर दंपती ने फांसी लगा ली.

पुलिस को मौके से मिला था सुसाइड नोट और सल्फास को गोलियां
घटना की सूचना के बाद जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मौके से सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियों का पैकेट मिला था. इस मामले में एसीपी चंद्र प्रकाश पांडे ने बताया कि 8 साल और 3 साल के बच्चों को पहले सल्फास की गोलियां दी गईं, इसके बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.मृतक इंश्योरेंस कंपनी में जॉब करता था. कुछ नुकसान होने के चलते उसने लोन लिया, लेकिन समय पर नहीं चुका पाया, इस वजह से उस पर कर्ज बढ़ता गया और परेशान होकर उसने जानलेवा कदम उठा लिया.

 

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...