14.1 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालसीएम डॉ. मोहन ने रोपा अशोक का पौधा, बोले- किसानों को एमएसपी...

सीएम डॉ. मोहन ने रोपा अशोक का पौधा, बोले- किसानों को एमएसपी से ऊपर दाम दिलाना हमारा प्रयास

Published on

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित अपेक्स बैंक मुख्यालय परिसर में अशोक का पौधा रोपकर ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान’ के तहत प्रदेशव्यापी ‘हरित सहकार अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया। इस ‘वृहद पौधरोपण महाअभियान’ के अंतर्गत अपेक्स बैंक मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जिला सहकारी बैंकों और प्रत्येक प्राथमिक सहकारी समिति (पेक्स) में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून विश्व योग दिवस तक चलने वाले इस विशेष पखवाड़े में सहकारी समितियों के माध्यम से राज्यभर में एक लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के सुशासन के 13वें वर्ष में प्रवेश पर इस अभियान को नई गति दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के संकल्पों को दोहराया और कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि प्रदेश के किसानों को उनकी फसलों के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से भी ऊपर मिल सकें।

इसके साथ ही उन्होंने गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ा लाभ देने के उद्देश्य से कोलारस में नई शुगर फैक्ट्री स्थापित करने का बड़ा ऐलान किया। सहकारिता क्षेत्र में पारदर्शिता पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी कि प्राथमिक सहकारी समितियों (पेक्स) में किसी भी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी या भ्रष्टाचार करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...