13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeभोपालएमपी में तीन नए मंत्रियों को सीएम शिवराज ने दिए प्रभार, जानिए...

एमपी में तीन नए मंत्रियों को सीएम शिवराज ने दिए प्रभार, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

Published on

भोपाल

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश में कैबिनेट विस्‍तार किया गया। जिसमें तीन नए मंत्री बनाए गए। विंध्‍य से राजेंद्र शुक्‍ल, महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन और पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी को शिवराज कैबिनेट में मंत्री बनाया गया। बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तीनों मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवार भी कर दिया है। जानिए किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला है।

तीन नए मंत्रियों को सीएम ने बांटे विभाग
मध्‍य प्रदेश में शिवराज कैबिनेट में शामिल तीन नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन हो गया है। गौरी शंकर बिसेन को नर्मदा घाटी विकास विभाग की कमान सौंपी गई है तो वहीं, विंध्‍य क्षेत्र से मंत्री बनाए गए राजेंद्र शुक्‍ल को जनसंपर्क विभाग और लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग सौंपा गया है। वहीं, मंत्री राहुल लोधी को कुटीर एवं ग्रामोद्योग (स्‍वतंत्र प्रभार) का पद दिया गया है।

चुनाव के पहले कैबिनेट विस्‍तार
बता दें कि शनिवार को शिवराज कैबिनेट का विधानसभा चुनाव के पहले विस्‍तार हुआ था, जिसमें बीजेपी के रीवा से विधायक राजेद्र शुक्‍ल, वरिष्‍ठ विधायक गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी ने मंत्री पद की शपथ ली थी। राहुल लोधी ने राज्‍य मंत्री पद की शपथ ली थी।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

राजधानी में किशोरियों से दरिंदगी: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी भोपाल में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते...

भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास भुगत रहे बंदी ने लगाई फांसी

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार शाम हत्या के मामले में आजीवन कारावास की...

गाय चोरी और कटने की आशंका पर थाने में धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भोपाल। गांधी नगर इलाके में दो गायों की चोरी और उनके काटे जाने की...