13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपाल'कांग्रेस मेरा अतीत, उसके बारे में कुछ नहीं कहूंगा' सिंधिया ने बीजेपी...

‘कांग्रेस मेरा अतीत, उसके बारे में कुछ नहीं कहूंगा’ सिंधिया ने बीजेपी ज्वॉइन करने का बताया ये कारण

Published on

नई दिल्ली/भोपाल

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि वे किसी पद की लालसा में बीजेपी में नहीं आए थे। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस अब उनका अतीत है। वे उसके बारे में कुछ भी नहीं कहेंगे।एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए सिंधिया ने कहा कि बीजेपी ज्वॉइन करने के पीछे पद की लालसा नहीं थी। मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद जिसे नेतृत्व के लिए चुना गया, उन्होंने उसका पूरा समर्थन किया था, लेकिन जब उनके सम्मान और भरोसे को चोट पहुंची तब उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया। कांग्रेस की मौजूदा हालत के बारे में पूछे जाने पर सिंधिया ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनका अतीत है और वे केवल वर्तमान से संबंधित सवालों के जवाब देंगे।

हाल में ग्वालियर में नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की हार के बारे में उन्होंने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश में बीजेपी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कुछ जगहों पर मुश्किलें सामने आई हैं। इनके बारे में गंभीरता से विचार कर आगे का रास्ता तय किया जाएगा।

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने एक साल पहले उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी थी। इसे वे पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला क्षेत्र नागर विमानन ही था। अच्छी बात यह है कि हम इससे उबर चुके हैं। पिछले कई वर्षों से देश में एयरलाइन कंपनियां बंद हो रही थीं। इस साल देश में दो नई कंपनियां शुरू होने वाली हैं। इसमें एक नई कंपनी है और एक पुरानी कंपनी का पुनर्जन्म हो रहा है।

उड़ान योजना को सबसे सफल बताते हुए सिंधिया ने बताया कि इसके चलते करीब दो लाख फ्लाइट्स पूरे देश में उड़ी जिनमें करीब एक करोड़ ऐसे यात्रियों ने सफर किया जो पहले कभी हवाई जहाज में नहीं चढ़े थे। हाल के दिनों में विमानों में तकनीकी समस्याओं के बारे में उन्होंने कहा कि नागरिक विमानन कंज्यूमर-बेस्ड इंडस्ट्री है। हर छोटी से छोटी घटना की रिपोर्टिंग होती है। निरीक्षणों की एक प्रक्रिया है। इसका पूरी तरह से पालन होता है। हालिया शिकायतों को ध्यान में रखते हुए डीजीसीए इस पर पूरा ध्यान दे रहा है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...