14.1 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालवक्फ भूमि सौदे पर विवाद गहराया, जुमे की नमाज के बाद ताजुल...

वक्फ भूमि सौदे पर विवाद गहराया, जुमे की नमाज के बाद ताजुल मस्जिद के बाहर प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

Published on

भोपाल। रायसेन जिले के बाड़ी क्षेत्र में वक्फ बोर्ड की कथित 253 एकड़ जमीन के सौदे को लेकर पैदा हुआ विवाद अब और गहरा गया है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल में जुमे की नमाज के बाद ताजुल मस्जिद परिसर के बाहर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी द्वारा एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने वक्फ की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में बड़े पैमाने पर गंभीर वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप लगाए।

कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन ने इस पूरे मामले में सीधे तौर पर कांग्रेस नेता इरफान दुर्रानी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वक्फ की जमीनों के संदिग्ध लेन-देन का यह मामला केवल बाड़ी क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार राजधानी भोपाल तक फैले हुए हैं और इसमें कई प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। कमेटी के पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वक्फ की संपत्तियां पूरे मुस्लिम समाज की पवित्र अमानत हैं, जिनकी सुरक्षा और संरक्षण करना संबंधित संस्थाओं व प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नियमों को ताक पर रखकर इन जमीनों को निजी हितों के लिए खुर्द-बुर्द किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि इस बंदरबांट में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने मुख्यमंत्री से इस पूरे भू-घोटाले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। कमेटी का कहना है कि किसी स्वतंत्र और केंद्रीय एजेंसी की निष्पक्ष जांच से ही यह पूरी तरह साफ हो सकेगा कि नियमों का उल्लंघन किस स्तर पर हुआ और इस पूरे सौदे के पीछे किन-किन सफेदपोशों की मुख्य भूमिका रही है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...