14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपालसुसाइड करने वाले परिवार का शव पहुंचा रीवा, CBI जांच की मांग...

सुसाइड करने वाले परिवार का शव पहुंचा रीवा, CBI जांच की मांग को लेकर परिजनों ने हाईवे किया जाम

Published on

रीवा,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामूहिक आत्महत्या के बाद मृतकों के गृह गांव अंबा (रीवा) में मातम का माहौल है. मृतकों के गुस्साए परिजनों ने शवों को बीच में रखकर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया और CBI जांच की मांग करने लगे. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले को शांत कराया और परिजनों को समझाइश देकर जाम खुलवाया. एक ही चिता में दंपती को मुखाग्नि दी गई. बगल में बच्चों को दफनाया गया है. अंतिम संस्‍कार से पहले भूपेंद्र के पिता बोले- हमने 4 लोगों की जान गवाई है.

बता दें, भोपाल में लोन के जाल में फंसकर रीवा के रहने वाले भूपेंद्र विश्वकर्मा ने अपने पूरे परिवार के साथ जान दे दी थी. पति-पत्नी और दो बच्चों का शव भोपाल से रीवा पहुंचे तो पिता और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजनों ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. साथ ही सरकार से आर्थिक मदद मांगी. घंटों लोगों ने बायपास को जाम रखा. इस दौरान हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई.

मृतक भूपेंद्र के पिता शिव नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि भूपेंद्र लोन लेने से पहले अपने परिवार के साथ खुश था, लेकिन लोन के बाद से वह काफी परेशान हो गया था. मूलतः रीवा के रहने वाले शिव नारायण राज्य परिवहन भोपाल में नौकरी करते थे. बीआरएस के बाद वह रीवा आ गए थे जबकि दोनो बेटे भोपाल में परिवार के साथ रहते थे. भूपेंद्र MBA करके अच्छी नौकरी कर रहा था. लेकिन लोन ने उसके परिवार को खत्म करने को मजबूर कर दिया.

परिजनों ने हाईवे जाम लगाकर आर्थिक मदद मांगी
परिजनों का कहना है कर्ज से परेशान होकर भूपेंद्र अपने परिवार के साथ यह कदम उठया. परिजनों का आरोप है कि भूपेंद्र को ब्लैकमेल किया जा रहा था. उन्होंने आत्महत्या नहीं बल्कि उनकी हत्या हुई है. इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए. बता दें, पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला था, जिसमें लिखा था कि कर्ज से परेशान हैं इसलिय यह कदम उठा रहे हैं. मेरे जाने के बाद मेरे परिवार को कोई परशान नहीं करें. मौत को गले लगाने से पहले वीडियो बनाया, सेल्‍फी ली और परिवार के सभी सदस्‍यों से माफी मांगी थी.

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...