11.6 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeभोपालअजाक्स भवन को लेकर विवाद गहराया, जांच की मांग

अजाक्स भवन को लेकर विवाद गहराया, जांच की मांग

Published on

भोपाल। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) ने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक पत्र में प्रांतीय अध्यक्ष के संबंध में की गई कथित तथ्यात्मक त्रुटि पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। संघ का कहना है कि जारी आदेश में एक प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में संबोधित किया गया है, जो तथ्यात्मक रूप से गलत और विधिक दृष्टि से अवैध है। अजाक्स के अनुसार प्रांतीय अध्यक्ष पद को लेकर मामला वर्तमान में न्यायालय और शासन स्तर पर विचाराधीन है। इस संबंध में जिला एवं सत्र न्यायालय भोपाल में दो प्रकरण लंबित हैं, वहीं शासन स्तर पर भी अपील का निर्णय अभी बाकी है।

संघ ने आरोप लगाया है कि एक अध्यक्ष द्वारा अजाक्स भवन में अनधिकृत प्रवेश किया गया। इस मामले में थाना टीटी नगर और पुलिस आयुक्त भोपाल को लिखित शिकायत भी की जा चुकी है। अजाक्स संघ ने शासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर तथ्यात्मक स्थिति के आधार पर संशोधित आदेश जारी किया जाए और उसकी प्रति संघ को उपलब्ध कराई जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो मामले को लेकर उच्च न्यायालय जबलपुर में विधिक कार्रवाई की जाएगी। संघ ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष और विधिसम्मत निर्णय लेने की अपेक्षा जताई है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

जैतो में सीएम भगवंत मान की रैली की तैयारियां तेज, 15 हजार लोगों के पहुंचने का दावा

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के चार साल पूरे होने के...

More like this

भोपाल में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा, सीएमएचओ पर फर्जी अस्पतालों को संरक्षण देने का आरोप, निलंबन की मांग

भोपाल। राजधानी भोपाल में फर्जी अस्पतालों के संचालन को लेकर सियासत गरमा गई है।...

ईटखेड़ी की सहकारी समिति में 42 लाख का गबन, किसानों पैसे डकार गए तीन कर्मचारी

भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायपुर की सहकारी समिति में लाखों...

टीटी नगर में गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ किलो गांजा जब्त

भोपाल। राजधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया...