7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeभोपालकमलनाथ के गढ़ महाकौशल में बराबरी की लड़ाई? जानें किसे कितनी सीटें...

कमलनाथ के गढ़ महाकौशल में बराबरी की लड़ाई? जानें किसे कितनी सीटें मिल रहीं

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर जो सर्वे रिपोर्ट आई है, उससे साफ है कि इस बार कांटे की टक्कर है। चंबल और बघेल खंड में कांग्रेस को बढ़त दिख रही है। वहीं, कमलनाथ के गढ़ महाकौशल में बराबरी की लड़ाई इस बार दिख रही है। पूरे मध्यप्रदेश में सिर्फ महाकौशल इलाके से ही कांग्रेस के पास एक सांसद है। महाकौशल इलाके में नौ जिले आते हैं। इसमें कुल 42 विधानसभा सीटें हैं। एबीपी न्यूज और सी वोटर की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार इस बार बराबरी की लड़ाई है।

महाकौशल इलाके में अगर वोट शेयरिंग की बात करें तो बीजेपी को 43, कांग्रेस को 43, बीएसपी को दो और अन्य को 12 फीसदी वोट मिल रही है। वोट शेयरिंग से साफ है कि बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर होने वाली है। महाकौशल इलाके में ही कमलनाथ का गृह जिला छिंदवाड़ा भी आता है।

सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी को 20-24, कांग्रेस को 18-22, बीएसपी जीरो और अन्य को एक सीट मिल सकती है। वोट फीसदी में दोनों दल के बीच बराबरी की लड़ाई है। वहीं, सीटों के मामले में बीजेपी आगे दिख रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों इसी इलाके से चुनावी अभियान की शुरुआत की थी।

गौरतलब है कि निकाय चुनाव में भी महाकौशल इलाके में कांग्रेस को भारी बढ़त मिली थी। जबलपुर और छिंदवाड़ा मेयर चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। निकाय चुनाव के वक्त से ही यह संकेत मिलने लगे थे कि कांग्रेस का पलड़ा इस इलाके में भारी है। सर्वे रिपोर्ट में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख भी रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this