11.6 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeभोपालससुर ने पैर दबाने के लिए बहू को कमरे में बुलाया, उतार...

ससुर ने पैर दबाने के लिए बहू को कमरे में बुलाया, उतार दिए सारे कपड़े, फिर जो हुआ वो…

Published on

इंदौर

‘ससुर ने मुझे पैर दबाने के बहाने कमरे में बुलाया। मैं उनके पैर की मालिश कर रही थी कि अचानक उन्होंने सारे कपड़े उतार दिए और जबरन मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया।’ यह आरोप एक बहू ने अपने ससुर पर लगाया है। ससुर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, यह शर्मनाक घटना इंदौर जिले के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की है। यहां एक ससुर ने अपनी बहू को हवस का शिकार बनाया है। पीड़ित बहू का कहना है कि ससुर ने पैर दबाने के लिए उसे अपने कमरे में बुलाया। जब वह ससुर के पैर की मालिश कर रही थी तभी अचानक उन्होंने सारी हदें पार करते हुए अपने सारे कपड़े उतार दिए और मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। जब उसने इस कुकर्म के बारे में अपने पति और सास को बताया तो हैरान कर देने वाला जवाब मिला। उन्होंने कहा कि यह तो चलता है, बहू का फर्ज है कि वह ससुर की सेवा करे।

बहू ने सुनाई आपबीती
पीड़ित बहू ने पुलिस को बताया कि वह भोपाल की रहने वाली है। पति विजयनगर की एक प्राइवेट बैंक में अधिकारी हैं। मई 2023 में उसकी शादी इंदौर में हुई। शादी के करीब एक महीने बाद सास ने कहा कि ससुर की मालिश किया करो। उन्हें खुश रखा करो। जब मैंने मना किया तो वह दबाव डालने लगी। पति ने भी कहा कि मां जैसा कह रही है वैसा करो नहीं तो तलाक दे दो। मैं ससुर की मालिश करने लगी। कुछ दिन बाद मुझे ठीक नहीं लगा तो मालिश करने से इनकार कर दिया। तब सास ने कहा कि तांत्रिक क्रिया से वह मेरे माता-पिता को मरवा देगी। इसके बाद ससुर के पास मालिश करने जाती तो सास सामने ही बैठी रहती। एक दिन मालिश के दौरान ससुर बिना कपड़ों के लेट गए और गलत काम किया। जब पति को रात को यह बात बताई तो उन्होंने कहा कि ठीक है। यह सब चलता है। इसके बाद ससुर ने फिर से गलत काम किया। अप्रैल माह में तबीयत बिगड़ी तो सास-ससुर डॉक्टर के पास ले गए। यहां पता चला कि गर्भ ठहर गया। डॉक्टर ने गर्भ गिराने से मना कर दिया। सास घर लेकर आ गई। यहां काफी गर्म काढ़ा पिलाया और गर्भ गिरा दिया। इसके बाद सास-ससुर की प्रताड़ना कम नहीं हुई। जून 2024 में मां को कॉल किया। वह इंदौर लेने आ गई। घर पहुंची तो वहां डरी हुई रहती। किसी को कुछ नही बताती। एक दिन मौसी ने पूछा तो हिम्मत करके उन्हें ससुर की दरिंदगी की जानकारी दी। इसके बाद मौसी ने मां से बात की। बाद में परिवार से बात करके थाने में तीनों के खिलाफ आवेदन दिया।

पुलिस ने क्या कहा?
इस घटना और पति के जवाब के बाद महिला पूरी डर गई थी। उसने हार नहीं मानते हुए अन्नपूर्णा थाने पहुंचकर ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने बताया कि भोपाल में रहने वाली महिला ने जीरो पर प्रकरण दर्ज कराया था। इसके बाद विवेचना के लिए प्रकरण अन्नपूर्णा थाने पर पहुंचा। महिला के कथन के अनुसार जांच पड़ताल शुरू की है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

जैतो में सीएम भगवंत मान की रैली की तैयारियां तेज, 15 हजार लोगों के पहुंचने का दावा

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के चार साल पूरे होने के...

More like this

भोपाल में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा, सीएमएचओ पर फर्जी अस्पतालों को संरक्षण देने का आरोप, निलंबन की मांग

भोपाल। राजधानी भोपाल में फर्जी अस्पतालों के संचालन को लेकर सियासत गरमा गई है।...

अजाक्स भवन को लेकर विवाद गहराया, जांच की मांग

भोपाल। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) ने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा...

ईटखेड़ी की सहकारी समिति में 42 लाख का गबन, किसानों पैसे डकार गए तीन कर्मचारी

भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायपुर की सहकारी समिति में लाखों...