9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeभोपालमेरठ के सौरभ राजपूत जैसे अंजाम का डर... ग्वालियर में पत्नी से...

मेरठ के सौरभ राजपूत जैसे अंजाम का डर… ग्वालियर में पत्नी से डरा पति, बताया जान का खतरा

Published on

ग्वालियर ,

मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड के बाद से पति-पत्नी के रिश्तों में खौफ का माहौल है. इसी बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर एसपी की जनसुनवाई में पहुंचे एक युवक ने अपनी जान को पत्नी से ही खतरा बताया है. फरियादी का कहना है कि 5 महीने पहले पत्नी पूजा जोशी अपनी दोनों मासूम बेटियों को छोड़कर घर से सोने चांदी के जेवर और 2 लाख रुपए लेकर मायके में डेरा डाले हुए है.

डबरा निवासी अनिल जोशी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पांच महीने पहले पत्नी पूजा अपनी दो मासूम बेटियों को छोड़कर सोने-चांदी के जेवर और दो लाख रुपये लेकर मायके चली गई. जब वह पत्नी को लेने सत्यनारायण की टेकरी स्थित उसके मायके गया, तो पूजा ने उसे धमकाकर भगा दिया.

पत्नी ने कहा, “आइंदा यहां आया तो अंजाम बुरा होगा.” अनिल ने पुलिस को पूजा की मोबाइल चैट दिखाई, जिसमें वह कई लोगों से बातचीत करती नजर आ रही है. उसका आरोप है कि ये लोग पूजा को भड़काकर उससे रिश्ता तोड़ने की सलाह दे रहे हैं.

अनिल और पूजा की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी. शुरू में सब ठीक रहा और दोनों की दो बेटियां हुईं. लेकिन बाद में पूजा अपने ट्रक ड्राइवर पति से नाखुश हो गई. फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य माध्यमों से उसने कई लोगों से संपर्क बनाए.

फरियादी को डर है कि उसका अंजाम मेरठ के सौरभ राजपूत जैसा न हो, जिसे पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर मार डाला और शव के 15 टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट का घोल डालकर पैक कर दिया था.

वहीं, महिला थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि पूजा ने कुछ दिन पहले अनिल के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था. लेकिन अनिल इससे इनकार करता है. थाना प्रभारी ने कहा, “शिकायत मिली है. दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश की जाएगी.”

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

गेहूं-धान से आगे बढ़ें किसान, अपनाएं इंटीग्रेटेड फार्मिंग: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि को लाभ का धंधा...

मप्र में थमा आंधी-बारिश का दौर, अब सताएगी भीषण गर्मी, 6 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

भोपाल। मप्र में अप्रैल के पहले पखवाड़े में देखने को मिले आंधी, बारिश और...