9.5 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeभोपालगर्लफ्रेंड का हाईवोल्टेज ड्रामा! बीच रास्ते बॉयफ्रेंड की पैंट उतारी फिर चप्पलों...

गर्लफ्रेंड का हाईवोल्टेज ड्रामा! बीच रास्ते बॉयफ्रेंड की पैंट उतारी फिर चप्पलों और लात से दे दनादन, वजह चौंका देगी

Published on

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के लसूड़िया इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने प्रेमी की बीच सड़क पर चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। यह पूरा घटनाक्रम क्लिफ्टन कॉर्पोरेट बिल्डिंग के सामने की है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि युवती युवक को बार-बार पीटते हुए उस पर बेवफाई का आरोप लगा रही है।

युवती का कहना था कि युवक का अफेयर उसी के साथ चल रहा है। लेकिन इसके बावजूद वह किसी दूसरी लड़की को होटल में पार्टी के लिए ले गया था। इसी बात से नाराज होकर युवती ने सड़क पर सबके सामने उसे चप्पलों से पीटा। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि उसने युवक को जबरन माफी मंगवाई और उसके कपड़े उतरवाकर अपने साथ ले जाने लगी। युवक शराब के नशे में था।

हाई वोल्टेज ड्रामा देख लोग हैरान
घटना के दौरान वहां मौजूद लोग काफी देर तक मूकदर्शक बने रहे। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो बाद में इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। जब युवती ने देखा कि लोग वीडियो बना रहे हैं, तो वह उन पर भड़क उठी और मोबाइल बंद करने के लिए चिल्लाने लगी। इसके बावजूद कई लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बीच बचाव कर अलग किया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती खुद को युवक की पत्नी बता रही थी। वह कह रही थी कि उसे धोखा दिया गया है। काफी देर तक चले इस हंगामे के बाद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया। युवती को वहां से हटाया गया और युवक को कपड़े पहनाकर घर भेजा गया।

फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। लसूड़िया थाना पुलिस का कहना है कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है, लेकिन किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिलने के कारण फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...