9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeभोपालयूपी के महराजगंज की अनुराधा कैसे बन गई 'लुटेरी दुल्‍हन'? 25 दूल्‍हों...

यूपी के महराजगंज की अनुराधा कैसे बन गई ‘लुटेरी दुल्‍हन’? 25 दूल्‍हों के अरमानों पर फेर चुकी है पानी

Published on

महराजगंज

उत्तर प्रदेश के महराजगंज की एक महिला अनुराधा पासवान सुर्खियों में है। ‘लुटेरी दुल्‍हन’ अनुराधा ने शादी के नाम पर 25 लोगों को ठगा है। वह लोगों को फंसाती और शादी के बाद उनका सारा सामान लेकर नौ दो ग्‍यारह हो जाती थी। उसका यह गैंग भोपाल से चल रहा था। अनुराधा के खिलाफ राजस्‍थान के सवाई माधोपुर में फ्रॉड का मुकदमा दर्ज हुआ था। राजस्‍थान पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

अनुराधा पासवान का गांव रूद्रपुर शिवनाथ थाना क्षेत्र का कोल्हुई बाजार में है। फिलहाल वह भोपाल में रहकर ठगी का गैंग चला रही थी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक टीम बनाकर अनुराधा को ग्राहक बनकर पकड़ा। उसे भोपाल से गिरफ्तार किया गया। वह वहां दूसरे व्यक्ति से शादी करने के बाद छुपकर रह रही थी।

कीमती सामान लेकर फुर्र हो जाती थी
सवाई माधोपुर के मानटाउन थाने के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि अनुराधा ने फर्जी शादी करके कई लोगों को ठगा है। वह नकदी और मोबाइल फोन सहित कीमती सामान लेकर भाग गई जाती थी। 3 मई को विष्णु गुप्ता नाम के व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया था। विष्णु ने कहा था कि सुनीता और पप्पू मीना नाम के दो लोगों ने उसे धोखा दिया। उन्होंने अनुराधा से शादी कराने का वादा किया था.

शादी के नाम पर लिए थे 2 लाख रुपये
एसएचओ के अनुसार, दलालों ने विष्णु को अनुराधा की फोटो दिखाई। उन्होंने उससे एक समझौते पर साइन करवाया और शादी के लिए 2 लाख रुपये लिए। शादी के एक हफ्ते बाद अनुराधा दहेज, गहने और मोबाइल फोन लेकर गायब हो गई।

कई राज्‍यों में फर्जी शादी कर चुकी है अनुराधा
जांच में पता चला कि भोपाल से फर्जी शादी कराने वाला एक गैंग चल रहा है। इस गैंग में अनुराधा के अलावा रोशनी, सुनीता, रघुवीर, गोलू और अर्जुन भी शामिल हैं। ये सभी एजेंट के जरिए लोगों को लड़की की फोटो दिखाकर शादी तय करते थे. वे एक शादी के लिए दो से पांच लाख रुपये तक लेते थे। अनुराधा कई राज्यों में इसी तरह की घटनाओं में शामिल थी।

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

गेहूं-धान से आगे बढ़ें किसान, अपनाएं इंटीग्रेटेड फार्मिंग: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि को लाभ का धंधा...

मप्र में थमा आंधी-बारिश का दौर, अब सताएगी भीषण गर्मी, 6 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

भोपाल। मप्र में अप्रैल के पहले पखवाड़े में देखने को मिले आंधी, बारिश और...