13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeभोपाल'मैं निकला झाड़ू लेकर'...महिला सफाई कर्मचारी का सड़क पर 'गदर' अंदाज, वायरल...

‘मैं निकला झाड़ू लेकर’…महिला सफाई कर्मचारी का सड़क पर ‘गदर’ अंदाज, वायरल हो रहा वीडियो

Published on

इंदौर

बॉलीवुड एक्टर सन्नी देओल की फिल्म गदर 2 जहां देशभर में धूम मचा रही है। वहीं, इंदौर की एक महिला सफाई कर्मचारी का “मैं निकला झाड़ू लेकर सड़क पर ” गाना गाते हुए वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला कर्मचारी देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में झाड़ू लगाते हुए इस गाने को गाते हुए दिखाई दे रही है।

दरअसल, इंदौर के नगर निगम हरसिद्धि जोन में पदस्थ सरला ने बताया कि मैंने यह गाना एक ऑटो में सुना था। जो मुझे सफाई करते हुए अचानक याद आ गया तो उसी से जोड़कर गा दिया। गाना गाते हुए वो झाड़ू लगा रही थी तभी वहा मौजूद एक बच्ची ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

शहर को साफ सुथरा रखना ही लक्ष्य
सरला ने बताया की हम सभी सफाईकर्मियों की एक ही चिंता रहती है। वह यह कि हमारा इंदौर खूब साफ रहे और पूरे विश्व में इंदौर का नाम रोशन हो। सरला मात्र दूसरी कक्षा तक पढ़ी है और वो 30 सालों से निगम में सफाईकर्मी के रुप में कार्य कर रही है। वीडियो में सरला 7वीं बार इंदौर सेवन स्टार कहती हुई नजर आ रही है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

राजधानी में किशोरियों से दरिंदगी: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी भोपाल में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते...

भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास भुगत रहे बंदी ने लगाई फांसी

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार शाम हत्या के मामले में आजीवन कारावास की...

गाय चोरी और कटने की आशंका पर थाने में धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भोपाल। गांधी नगर इलाके में दो गायों की चोरी और उनके काटे जाने की...