6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeभोपालMP : मैंने गला दबाकर बेटी को… दुधमुंही की कलयुगी मां ने...

MP : मैंने गला दबाकर बेटी को… दुधमुंही की कलयुगी मां ने सास से जो कहा, घर में पसर गया मातम, गांववाले भी हो गए सन्न

Published on

बालाघाट

जिले से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया। दो बच्चों की 24 वर्षीय मां ने ममता को कलंकित कर दिया। उसने अपनी ही तीन माह की दुधमुंही बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। जब लोगों को यह पता चला तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। लेकिन रात्रि में हत्या करने के बाद इस मां ने अपनी सास को हकीकत बताई थी।

दरअसल, किरनापुर थाना क्षेत्र के मौदा में हुई इस घटना से हर कोई सन्न रह गया। वारदात के बाद लोगों के कई सवाल है। जिसमें यह प्रमुख है कि क्या कोई मां इस तरह अपने कलेजे के टुकड़ें का अंत कर सकती है। लेकिन हकीकत यही है कि एक मां ने कुमाता बनकर अपनी ही बेटी की जान ले ली।

शराब ने ले ली थी पति की जान
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला दीपाली मते किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मौदा में अपनी सास के साथ रहती है। उसके पति की वर्ष 2024 में मृत्यु हो चुकी है। जो शराब पीने का आदी था और यही कुछ उसकी मौत का कारण भी बना। इस छोटे से परिवार में विधवा दीपाली के अलावा उसकी सास, 3 साल का बेटा और तीन माह की बेटी थी। गुरूवार की रात जब बच्ची दूध नहीं पी रही थी।

गला दबाकर मासूम की छीनी सांसें
बच्ची की दादी ने देखा की ना तो वह दूध पी रही थी ना ही उसके शरीर में कोई हरकत हो रही थी। जब सास ने बहू से इसका कारण पूछा तो दीपाली ने कहा कि मैंने गला दबाकर उसे मार दिया है। इतना सुनते ही मानो सास के पैरो तले जमीन खिसक गई। बाद में सुबह हुई तो आसपड़ोस के लोगों को पता चला और पुलिस को भी खबर दी गई। ग्रामीण भी सहमे हुये रहे कि आखिर एक मां ने इतनी बेरहमी से अपनी बेटी को कैसे मार दिया।

मानसिक बीमारी से पुलिस ने किया इनकार
किरनापुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ननामा ने बताया कि बेटी की हत्या करने वाली मां दीपाली को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान महिला के हावभाव गमगीन बिल्कुल नहीं थे। वह सामान्य रूप से बात कर रही थी और मुस्कुरा भी रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला के मानसिक रूप से विक्षिप्ति होने से इंकार किया है। महिला ने पुलिस पूछताछ में बेटी की हत्या करना स्वीकार किया था।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...