13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालइंदौर: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, छात्रा को कहा- तकिये के साथ बनाओ...

इंदौर: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, छात्रा को कहा- तकिये के साथ बनाओ संबंध

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में मेडिकल की पढ़ाई कर रही फर्स्ट ईयर की छात्रा ने अपने सीनियर्स के खिलाफ रैगिंग और हैरेसमेंट करने की शिकायत दर्ज कराई है. छात्रा का आरोप है कि सीनियर्स ने उसे तकिए के साथ संबंध बनाने के लिए कहा और इसके लिए मजबूर किया. छात्रा ने अपनी शिकायत में ये भी आरोप लगाया है कि उसके क्लास की दूसरी लड़कियों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया गया.

मामला इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज का है. पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर 10 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. इंदौर के एमजीएमएम कॉलेज में फर्स्ट ईयर की मेडिकल स्टूडेंट ने थर्ड ईयर के अपने सीनियर पर उसके साथ रैगिंग करने और हैरेसमेंट करने की शिकायत यूजीसी की एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन पर भी की है.

मेडिकल स्टूडेंट ने अपनी शिकायत मे कहा है कि उसके सीनियर ने उसे तकिए के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया और उसकी क्लास की दूसरी किसी भी छात्रा का नाम लेकर उसके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को भी कहा गया.

यूजीसी ने एमजीएमएमसी के डीन से की शिकायत
मामला संज्ञान में आते ही यूजीसी ने एमजीएम कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित को छात्रा की शिकायत के संबंध में जानकारी दी और दोषी छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.

एमजीएम के डीन डॉ. संजय दीक्षित का कहना है कि पीड़िता ने कुछ दिन पहले यूजीसी की एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन पर उत्पीड़न और रैगिंग की शिकायत दर्ज कराई थी. यूजीसी का मेल मिलने के बाद तत्काल एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई. कमेटी की बैठक में एफआईआर कराने का फैसला हुआ जिसके बाद शिकायती पत्र पुलिस को भेजा गया.

छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज
इंदौर के संयोगिता गंज थाना प्रभारी तहजीब काजी ने कहा कि हमने एमजीएम कॉलेज की ओर से मिली शिकायत पर 8 से 10 छात्रों के खिलाफ एंटी रैगिंग एक्ट की धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में तहकीकात की जा रही है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...