12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeभोपालकरणी सेना की पराक्रम यात्रा में गरजीं साध्वी प्रज्ञा, कहा-‘गाय काटना तुम्हारा...

करणी सेना की पराक्रम यात्रा में गरजीं साध्वी प्रज्ञा, कहा-‘गाय काटना तुम्हारा धर्म है, तो तुम्हें काटना हमारा’

Published on

इंदौर

भोपाल से भाजपा की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फिर विवादित बयान दिया. गुरुवार को इंदौर में करणी सेना की पराक्रम यात्रा में शामिल हुईं प्रज्ञा ने कहा, ‘अगर हिंदुओं पर आक्रमण होगा तो हम भी आक्रमण करेंगे.’ प्रज्ञा ने कहा, कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं की पहचान पूछकर महिलाओं का सुहाग उजाड़ा गया. इस घटना को भुलाया नहीं जाएगा. प्रज्ञा ने मुस्लिम आतंकियों पर भी हमला बोला.

वहीं उन्होंने कहा, हैदराबाद में हमारे भाई राजा सिंह हैं, वहां उन्होंने कह दिया है..गाय काटना अगर तुम्हारा धर्म है तो तुम्हें काटना हमारा धर्म है.’ मंच से उन्होंने साफ तौर पर कहा, जो भारत को काटने की नियत रखते हैं, उन्हें चुन-चुनकर निपटाने का वक्त आ गया है. वहीं, प्रज्ञा ठाकुर का ये बयान अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है. इसके अलावा, उन्होंने पाकिस्तान को भी आड़े हाथों लिया.

भारत अखंड हो..गऊ हत्या बंद हो..
PTI के अनुसार, करणी सेना के कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञान ठाकुर ने भारत-पाक संघर्ष विराम को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा. कहा, युद्ध बराबर के दुश्मन से लड़ा जाता है और एक कुत्ते से हाथी कभी युद्ध नहीं करता. उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की. कार्यक्रम के दौरान ही प्रज्ञा ठाकुर ने नारा भी लगाया. कहा, ‘भारत अखंड हो’ और ‘गऊ हत्या बंद हो’. वहां मौजूद लोगों ने भी बुलंद आवाज में नारे लगाए.

उषा ठाकुर ने भी कह दी बड़ी बात..
भाजपा विधायक और पूर्व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर भी इसी कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने भी ऐसे ही बयान दिए. कहा- ‘लव जिहाद’ के मामलों में अपराधियों को शरीयत के अनुसार सजा दी जानी चाहिए. उनकी आंखें फोड़ दी जाएं, हाथ काट दिए जाएं. ठाकुर ने कहा, मुझे लगता है कि शरीयत में ऐसे अपराधियों के लिए यही प्रावधान है. ऐसे लोग ‘सवाब’ (पुण्य) के नाम पर समाज को गुमराह कर रहे हैं. ठाकुर ने कहा, ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून काफी सख्त है. ऐसे दुष्ट लोग पुलिस की पकड़ में आते हैं, तो उनका घर, संपत्ति सब कुछ राजसात कर देना चाहिए.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में आरोपी की बरी करने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील स्वीकार, कोर्ट ने जारी किया वारंट

भोपाल। मप्र उच्च न्यायालय की इन्दौर खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण मामले में सुनवाई करते...

शिक्षा में जीवन मूल्यों का समावेश आवश्यक, संस्कारविहीन शिक्षा से समाज हो जाएगा दिशाहीन: निखिलेश महेश्वरी

बैरसिया। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विद्या विहार नरेला में आयोजित 'आचार्य दक्षता...

8 साल की बच्ची से मारपीट: घर की घंटी बजाने के शक में दुकानदार ने पीटा, मासूम ने टीआई को किया फोन

भोपाल। जिले के खुजनेर कस्बे में रविवार को एक बेहद हैरान करने वाला और...