10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeभोपालचुनाव से पहले कमलनाथ के 11 वचन: मिडिल क्लास, महिलाओं और किसानों...

चुनाव से पहले कमलनाथ के 11 वचन: मिडिल क्लास, महिलाओं और किसानों पर है नजर

Published on

भोपाल

आचार संहिता लगने के करीब एक महीने पहले पीसीसी चीफ कमलनाथ ने 11 वादे किए हैं। रविवार उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। कमलनाथ ने कहा, 11 वचनों के साथ प्रदेश के हर घर में खुशहाली लाने के संकल्प के साथ आपके बीच में हूं। कमलनाथ ने कहा, अब प्रदेश की जनता को तय करना है कि, वोटों की बोली लगाने वाली नापाक सरकार के मंसूबे पूरे न होने दें। अब सच्चाई की राजनीति को ही समर्थन और आशीर्वाद मिले। बीजेपी सरकार अपनी डूबती नैय्या बचाने के लिए रोज मुखौटे बदल रही है। 18 साल के शासन के बाद भी सरकार को चुनावी चाल चलना पड़ रहा है, बीजेपी और उनकी सरकार बनावटी, दिखावटी और सजावटी है।

अब जानिए कमलनाथ के 11 वचन

  1. महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह।
  2. 500 रुपए में गैस सिलेंडर।
  3. 100 यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट तक हाफ।
  4. किसानों का फसल कर्ज माफ।
  5. कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ।
  6. किसानों का 5 हॉर्स पावर की मोटर का बिजली बिल माफ।
  7. 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का लाभ।
  8. 12 घंटे सुनिश्चित सिंचाई बिजली का रास्ता साफ।
  9. जातिगत जनगणना का लाभ।
  10. किसान आंदोलन के मुकदमे वापस लेंगे।
  11. सिंचाई के पुराने बिजली बिल माफ।

9 दिन पहले जारी किया था आरोप पत्र
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने 9 दिन पहले 19 अगस्त को प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया था। जिसमें शिवराज सरकार पर 18 साल के कार्यकाल में 225 घोटालों को अंजाम देने का आरोप था। कमलनाथ ने कहा, ‘प्रदेश की पहचान प्रचार, अत्याचार और भ्रष्टाचार से हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज अब ठगराज हो गए हैं। शिवराज के 50 प्रतिशत कमीशन राज ने एमपी को घोटालों का प्रदेश बना दिया। घोटालों पर घोटाला।

कमलनाथ ने आगे कहा, मामा ने जनता को धो डाला। ये भगवान को भी धोखा देते हैं। ये इंसान को छोड़ देंगे, ये उम्मीद नहीं करनी चाहिए। वह दिन दूर नहीं, जब आप गूगल पर घोटाला सर्च करेंगे तो शिवराज जी की तस्वीर आ जाएगी।’ इन कथित घोटालों की जांच कराने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा, ‘अब कमलनाथ 2018 के नहीं, 2023 के मॉडल हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

राजधानी में किशोरियों से दरिंदगी: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी भोपाल में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते...

भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास भुगत रहे बंदी ने लगाई फांसी

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार शाम हत्या के मामले में आजीवन कारावास की...

गाय चोरी और कटने की आशंका पर थाने में धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भोपाल। गांधी नगर इलाके में दो गायों की चोरी और उनके काटे जाने की...