14.1 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपाललोकायुक्त संगठन में बड़ा फेरबदल: तीन संभागों के पुलिस अधीक्षकों के तबादले

लोकायुक्त संगठन में बड़ा फेरबदल: तीन संभागों के पुलिस अधीक्षकों के तबादले

Published on

भोपाल। मप्र के विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कारणों से संगठन के संभागीय कार्यालयों में पदस्थ पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। महानिदेशक योगेश देशमुख द्वारा जारी इस आधिकारिक आदेश के तहत तीन वरिष्ठ अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से नवीन संभागीय इकाइयों में कार्यभार देखने हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के अनुसार, भोपाल संभाग के विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय में पदस्थ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार राठौर को स्थानांतरित कर सागर संभाग का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, सागर संभाग में कार्यरत पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा को रीवा संभाग की नवीन जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही, रीवा संभाग में पदस्थ पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार का तबादला करते हुए उन्हें विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय भोपाल संभाग में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। प्रशासनिक दृष्टि से किए गए इस फेरबदल को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

मध्य प्रदेश गृह विभाग का बड़ा आदेश: 8 भापुसे अधिकारियों के तबादले

मप्र शासन के गृह विभाग (मंत्रालय, वल्लभ भवन) द्वारा राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। अपर सचिव आशीष भार्गव द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी इस आधिकारिक आदेश के तहत वर्ष 2022 बैच (आर.आर.) के 8 भापुसे अधिकारियों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदों पर पदस्थ किया गया है। इस फेरबदल के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला ग्वालियर सुश्री अनु बेनवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला जबलपुर, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लांजी (बालाघाट) ओमप्रकाश को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-3) इंदौर नगरीय पुलिस, तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बैहर (बालाघाट) करणदीप को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला उज्जैन नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) करैरा वपुरी)आयुष जाखड को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला जबलपुर, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जिला सिंगरौली गौरव पाण्डे्य को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सतना, और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नरसिंहगढ़ (राजगढ़) सुश्री मिनी शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-2) भोपाल नगरीय पुलिस के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सबलगढ़ (मुरैना) राज कृष्णा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू (इंदौर ग्रामीण) तथा नगर पुलिस अधीक्षक जिला धार सुजावल जग्गा को स्थानांतरित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला ग्वालियर के पद पर पदस्थ किया गया है। शासन स्तर पर किए गए इस बड़े फेरबदल को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...