13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeभोपाल25 लाख की लागत से चांदगढ़ कुटी में बनाया जाएगा मंगल भवन

25 लाख की लागत से चांदगढ़ कुटी में बनाया जाएगा मंगल भवन

Published on

– मुख्यमंत्री को लाड़ली बहनों ने राखी और श्रीफल देकर शुभाशीष दिया

भोपाल :

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा अंचल में चांदगढ़ कुटी धाम पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान शिव, माँ नर्मदा और श्रीगणेश जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने क्षेत्रवासियों के सुझाव पर चांदगढ़ कुटी में मंगल भवन बनाए जाने के लिए 25 लाख की राशि भी स्वीकृत की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्रामवासियों से भी मिले। लाड़ली बहनाओं ने अपने भैया श्री शिवराज सिंह चौहान को भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षा-बंधन पर राखियां बांधीं। लाड़ली बहनें अपने बीच भैया श्री शिवराज सिंह चौहान को पाकर बहुत खुश हो गईं। बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को राखी और श्रीफल देकर शुभाशीष दिया।

लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से कहा कि आपने यह योजना शुरू कर बहनों का मान बढ़ाया है। इससे हमारी छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति समय पर हो रही है। तीज-त्यौहार सहित अनेक शुभ कार्यों में योजना की राशि उपयोग में आ रही है। लाड़ली बहनों में कंचन कीर, अनीषा बाई, कविता बाई, संगीता बाई,कौशल्या कीर और कांताबाई आदि अनेक लाड़ली बहनें शामिल थीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से मुलाकात करते हुए उनसे कुशल-क्षेम भी पूछी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से छूटे हुए हितग्राहियों का सर्वे किया जाएगा। जरूरतमंदों को आवास सहायता देने के लिए सीएम जन आवास योजना प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को छूटे हुए सभी पात्र हितग्राहियों का सर्वे करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, विधायक सर्वश्री विजयपाल सिंह और प्रेमशंकर वर्मा सहित क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपत्नीक स्वामी षडमुखानंदपुरी महाराज से आशीर्वाद भी लिया।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

राजधानी में किशोरियों से दरिंदगी: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी भोपाल में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते...

भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास भुगत रहे बंदी ने लगाई फांसी

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार शाम हत्या के मामले में आजीवन कारावास की...

गाय चोरी और कटने की आशंका पर थाने में धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भोपाल। गांधी नगर इलाके में दो गायों की चोरी और उनके काटे जाने की...