5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeभोपालमकसूद ने रमेश बनकर की हिंदू युवती से दोस्ती, नशीला पदार्थ देकर...

मकसूद ने रमेश बनकर की हिंदू युवती से दोस्ती, नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म, जिम में एक चूक से खुल गया ‘राज’

Published on

इंदौर:

शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र से लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 25 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपना नाम और धर्म छुपाकर उससे दोस्ती की और झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी मकसूद खान के खिलाफ दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह शादी समारोहों में डेकोरेशन का काम करती है। बीते साल 20 दिसंबर को देवास बायपास स्थित एक शादी में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने खुद को रमेश कुमावत बताया। आरोपी ने बहन की शादी के बहाने डेकोरेशन का काम दिलाने का वादा किया और पीड़िता से मोबाइल नंबर ले लिया। कुछ समय बाद आरोपी ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया। उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता को युवक की असलियत का पता चला कि वह रमेश नहीं, बल्कि मकसूद खान है, तो उसके होश उड़ गए।

वहीं मकसूद खान का नाम हाल ही में एक आत्महत्या के प्रयास में सामने आया था। उस केस में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी का जिम ट्रेनर मकसूद से अवैध था। इस घटना की जानकारी जब पीड़िता को मीडिया के माध्यम से हुई, तो उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

एडिशनल डीसीपी ने दी जानकारी
इस पूरे मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए कहा, कि युवती की शिकायत पर आरोपी मकसूद खान के खिलाफ नाम बदलकर दोस्ती करने, नशीला पदार्थ देने और दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this