15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
HomeभोपालMP : अपनी ही पार्टी के नेता के घर हमला और तोड़फोड़,...

MP : अपनी ही पार्टी के नेता के घर हमला और तोड़फोड़, BJP ने 6 साल के लिए बाहर किया पार्षद

Published on

इंदौर ,

इंदौर में अपनी ही पार्टी के नेता के घर पर हमला और तोड़फोड़ करने के मामले में एक पार्षद को BJP से बाहर कर दिया. पार्टी ने पार्षद जितेन्द्र उर्फ ​​जीतू यादव को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. पार्टी के प्रदेश महासचिव भगवानदास सबनानी ने इंदौर जिला इकाई के अध्यक्ष गौरव रणदिवे को लिखे पत्र में कहा, “इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद जितेन्द्र कुमार (जीतू यादव) का अपनी ही पार्टी के एक पार्षद से विवाद हो गया था. इसके बाद की अभद्र हरकतों से पार्टी की छवि धूमिल हुई है, जो अनुशासनहीनता के दायरे में आता है.”

भाजपा पार्षद कमलेश कालरा ने दावा किया था कि उनके और नगर निगम के एक कर्मचारी के बीच फोन पर हुई बहस के बाद जीतू यादव ने 50 से 60 हथियारबंद लोगों को उनके घर भेजा और उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया, उनके साथ मारपीट की और परिसर में तोड़फोड़ की.

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें कुछ लोग घर में तोड़फोड़ करते और परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते नजर आ रहे थे. आरोप यह भी है कि समूह ने कालरा के बेटे को नंगा कर दिया. कालरा ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को घटना में शामिल बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए. CM ने ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा, “इंदौर में कालरा जी के घर में घुसकर कुछ बदमाशों द्वारा मारपीट और परिवार के सदस्यों के साथ बदसलूकी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच और अन्य लोगों से पूछताछ कर नौ आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.” CM यादव ने कहा कि घटना में नाबालिग के साथ बदसलूकी भी शामिल है, जिसके चलते लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाती है.

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this