14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeभोपालMP: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 42% महंगाई भत्ता, सीएम शिवराज की बड़ी...

MP: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 42% महंगाई भत्ता, सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. राज्य के लाखों कर्मचारियों को अगस्त महीने में केन्द्र के समान 42 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा. डीए की नई दरें जनवरी 2023 से लागू होंगी, ऐसे में एरियर भी दिया जाएगा. इसकी घोषणा शुक्रवार को खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की है. इस संबंध में जल्द आदेश जारी किए जाएंगे. इसका लाभ प्रदेश के 7 लाख 50 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा.

दरअसल, जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में मिलेगा. 42% महंगाई भत्ता जुलाई माह के वेतन में जुड़कर मिलेगा, जो कि अगस्त माह से दिया जाएगा. इसके अलावा सीएम ने ऐलान किया है कि छठवां वेतन मान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि होगी.

महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने कर्मचारियों के हित में अनेक क्रांतिकारी फैसले किए हैं. सारे कर्मचारी, जो छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, उनके महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी. हमने यह फैसला भी किया है कि जिन्होंने 1 जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 वर्ष पूर्ण कर लिए हों, उन सबको चतुर्थ समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा.

जनवरी माह से ही देंगे 42% महंगाई भत्ता
हमारी सरकार हमेशा से कर्मचारी हितैषी सरकार रही है. कर्मचारियों के हितों में हमने अनेकों क्रांतिकारी फैसले किए हैं. पिछले दिनों मैनें घोषणा की थी कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देंगे. 42% महंगाई भत्ता हम जनवरी माह से ही देंगे. छठा वेतनमान लेने वाले कर्मचारियों के वेतन में भी समान वृद्धि की जाएगी.

‘एमपी में का बा’
लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने यूपी के बाद अब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपने चिरपरिचत अंदाज़ में ‘एमपी में का बा’ गाने से शिवराज सरकार पर सवाल उठाए हैं. सीधी पेशाबकांड को आधार बनाते हुए नेहा सिंह राठौर ने नया गाना बनाया है. इसके अलावा अपने गाने के जरिए नेहा सिंह राठौर ने महाकाल लोक घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, व्यपामं घोटाले पर शिवराज सिंह चौहान को घेरा है. नेहा सिंह राठौर ने अपने ‘एमपी में का बा’ गाने में शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना योजना पर भी निशाना साधा है. नेहा ने कहा है कि लाड़ली बहना को रोजगार दो-एक हज़ार रूपए नहीं है. गाने के अंत में नेहा सिंह राठौर ने विवादित पंक्तियां गाते हुए शिवराज सिंह चौहान की तुलना कंस और शकुनि से की है और उन्हें कलयुग का मामा बताया है.

3 हजार रुपए तक लाड़ली बहना योजना की राशि
लाडली बहना योजना को लेकर कुछ दिनों पहले सीएम शिवराज ने घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि योजना के तहत मिलने वाली राशि को एक हजार रुपए से बढ़ाकर तीन हजार रुपए महीना किया जाएगा. योजना में प्रति माह ₹1000 की राशि देने के प्रावधान में संशोधन कर बहनों को क्रमश: बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा. आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में ₹1000 के स्थान पर क्रमश: 1250 रुपए, इसके बाद 1500 रुपए, फिर 1750 रुपए, फिर 2 हजार रुपए और इसके बाद 2250 रुपए, 2500 रुपए और 2750 रुपए करते हुए राशि को 3 हजार रुपए तक बढ़ाया जाएगा.

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...