10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeभोपालMP: रिश्ते हुए कलंकित, पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

MP: रिश्ते हुए कलंकित, पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

Published on

सीहोर,

मध्य प्रदेश के सीहोर में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पिता अपनी 12 साल की नाबालिग बेटी का पिछले दो साल से डरा-धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था. शिकायत पर इछावर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जिले के इछावर थाना इलाके में आने वाले ग्राम गाजीखेड़ी की यह घटना है. पिता-पुत्री के रिश्तों को कलंकित करते हुए एक पिता ने अपनी ही 12 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.पुलिस को पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिता डरा-धमकाकर पिछले दो साल से दुष्कर्म कर रहा था. शिकायत पर इछावर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

376 सहित पॉक्सो एक्ट में हुआ मामला दर्ज
बताया गया है कि पीड़िता ने अपनी मां के साथ इछावर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.मामले की जानकारी देते हुए आजतक को फोन पर एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि इछावर थाना अंतर्गत पिता ने बेटी के साथ रेप किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

राजधानी में किशोरियों से दरिंदगी: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी भोपाल में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते...

भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास भुगत रहे बंदी ने लगाई फांसी

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार शाम हत्या के मामले में आजीवन कारावास की...

गाय चोरी और कटने की आशंका पर थाने में धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भोपाल। गांधी नगर इलाके में दो गायों की चोरी और उनके काटे जाने की...