9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeभोपालMP के बीजेपी नेता ने खरीदी चांद पर जमीन, बिटिया के नाम...

MP के बीजेपी नेता ने खरीदी चांद पर जमीन, बिटिया के नाम पर कराई रजिस्‍ट्री

Published on

छिंदवाड़ा

चांद के साउथ पोल पर भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद हर तरफ खुशी का माहौल है, ऐसे में छिंदवाड़ा के भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष ने इस सफलता के बाद अब चांद पर बसने का सपना संजो लिया है, उन्होंने अमेरिका की एक सोसायटी से लगभग 9 हजार रुपये चुकाकर एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री भी खरीद ली है।

इतनी कीमत में खरीदी चांद पर एक एकड़ जमीन
दरअसल, उनका मानना है कि भविष्य में यदि चांद पर दुनिया बसी तो उनका भी एक छोटा सा घर चांद पर बनेगा। जी हां छिंदवाड़ा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पिपरियाबीरसा निवासी अनुज चौधरी ने चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदने का दावा किया है, जिसके लिए उन्होंने बकायदा लूनर रजिस्ट्री इंटरनेशनल कंपनी को इंटरनेट बैकिंग से 9 हजार रूपए का भुगतान किया है, वहीं अनुज ने कुल 10 हजार रुपए इस कंपनी को दिए है जिससे सात दिनों के भीतर उन्हे रजिस्ट्री के तमाम कागजात और जिस जमीन को उन्होंने लिया है उसकी सीडी दी जाएगी।

डेढ़ साल की बिटिया के नाम पर खरीदी जमीन
अनुज चौधरी और उनकी पत्नी नुपुर चौधरी ने यह जमीन अपनी डेढ़ साल की बच्ची अक्षता चौधरी के नाम पर खरीदी है, उनका कहना है कि भारत ने साउथ पोल पर चंद्रयान-3 उतारकर दुनिया को यह दिखा दिया है कि भविष्य में चांद पर भारत का भी दावा होगा, यदि यहां जीवन की संभावना बनती है, तो भविष्य में चांद पर उनकी भी एक छोटी सी जमीन होगी।

इन लोगों ने भी ली है चांद पर जमीन
बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अलावा एक्टर शाहरूख खान, सहित कुछ मशहूर व्यापारियों ने चांद पर जमीन खरीदी है। ऐसे में छिंदवाड़ा में संभवत अनुज चौधरी ऐसे पहले शख्स है जिन्होंने छिंदवाड़ा में चांद पर जमीन खरीदी है।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this