14.1 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालविश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने लिया हरित एवं मिशन लाइफ...

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने लिया हरित एवं मिशन लाइफ शपथ का संकल्प

Published on

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण का आयोजन

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल की एनसीसी इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में एक वृहद स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय जैन ने उपस्थित प्राध्यापकों, स्टाफ और छात्र-छात्राओं को ‘हरित’ और ‘मिशन लाइफ’ की गरिमामयी शपथ दिलाई।

 

शपथ के माध्यम से सभी ने पृथ्वी और उसके प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करने, संसाधनों की बर्बादी रोकने के लिए ऐसी आदतें अपनाने जिससे अपव्यय कम से कम हो, तथा एकल उपयोग (सिंगल यूज) प्लास्टिक सामग्री का पूरी तरह परित्याग करने का दृढ़ संकल्प लिया। इसके साथ ही दैनिक जीवन में प्लास्टिक बैग की जगह पेपर व कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा ऊर्जा व पानी के संरक्षण हेतु हर संभव सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया गया।

इस गरिमामयी और प्रेरणादायक कार्यक्रम में एएनओ डॉ. वर्षा चौहान, डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव, डॉ. कमलेश नेगी, डॉ. अर्चना जैन, डॉ. सुषमा जादौन एवं प्रो. शालिनी तिवारी सहित महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ, कर्मचारी और बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...