13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालनिशांक राठौर की मौत के मामले में नया ट्विस्ट, 'चाइनीज ऐप्स' का...

निशांक राठौर की मौत के मामले में नया ट्विस्ट, ‘चाइनीज ऐप्स’ का जाल बन गया काल?

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में रेलवे ट्रैक पर कटे मिले इंजीनियरिंग स्टूडेंट निशांक राठौर की मौत की गुत्थी बेहद उलझी हुई है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि निशांक की हत्या की गई या फिर उसने आत्महत्या की। पुलिस शुरुआत से ही इसे खुदकुशी मान रही है, लेकिन निशांक की मौत से कुछ देर पहले ही उसके पिता को फोन पर मिले ‘सर तन से जुदा’ वाले मैसेज ने कई सवाल उठा दिए। अब इस केस में नया ट्विस्ट आ गया है। बताया जा रहा है कि निशांत लोन देने वाले कुछ जाइनीज ऐप के जाल में फंस गया था। एसआईटी अब इस एंगल से भी पड़ताल में जुटी है।

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निशांक ने सस्ते ब्याज पर लोन देने का वादा करने वाले कई चाइनीज लोन से उधार लिया था। उसने करीब 17-18 कंपनियों से पैसा उधार लिया था। अब इन ऐप्स की ओर से उस पर वसूली को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि निशांक इस वजह से काफी दबाव में था। सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया है कि भोपाल में इंजीनियरिंग करते हुए उसने कुछ दोस्तों से भी उधार लिया था। इससे पहले पुलिस ने भी शुरुआती जांच के बाद कहा था कि निशांक ने शेयर बाजार और क्रिप्टो करेंसी में भी निवेश किया था और इसमें उसे घाटा लगा था।

कुछ सवाल अभी भी कायम
हालांकि, चाइनीज ऐप की थ्योरी यदि सच भी हो तो यह सवाल अब भी कायम है कि ‘सर तन से जुदा’ वाला मैसेज निशांक के फोन से किसने भेजा। यदि यह माना जाए कि निशांक ने ही यह मैसेज भेजा तो और भी बड़ा सवाल यह है कि खुदकुशी से पहले उसे झूठी कहानी रचने की क्या जरूरत थी? मौत के बाद लोन-उधार की बात उजागर होने से भी क्या फर्क पड़ने वाला था? वह क्यों नहीं चाहेगा कि उसे खुदकुशी के लिए मजबूर करने वालों का सच सामने आए।

क्यों भरवाया 400 रुपए का पेट्रोल?
मौत से कुछ देर पहले ही निशांक ने एक पेट्रोल पंप से अपनी स्कूटी में 400 रुपए का पेट्रोल भरवाया था। इस पेट्रोल पंप से 7 किलोमीटर दूर ही उसका शव मिला था। सवाल यह उठता है कि यदि निशांक आत्महत्या के लिए निकला था तो उसने 400 रुपए का पेट्रोल क्यों भरवाया। पेट्रोल पंप पर वह सीसीटीवी में कैद हुआ है और उस वक्त तक वह बेहद सामान्य दिख रहा है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...