8.6 C
London
Sunday, June 8, 2025
Homeभोपालशिवपुरी में पं. धीरेंद्र शास्त्री 2 दिसंबर से लगाएंगे दरबार, कथा से...

शिवपुरी में पं. धीरेंद्र शास्त्री 2 दिसंबर से लगाएंगे दरबार, कथा से पहले कलश यात्रा में उमड़ी 21000 महिलाएं

Published on

शिवपुरी

हिंदू एकता के लिए 160 किमी लंबी यात्रा निकालने के बाद अब बागेश्वर बाबा पं. धीरेंद्र शास्त्री शिवपुरी जिले के करैरा में दरबार लगाएंगे। 2 दिसंबर से पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का शुभारंभ होगा। इस दौरान रविवार को इस कथा से पहले 21 हजार कलशों के साथ तीन किलोमीटर की कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

दरअसल, बाबा बागेश्वर की कथा के पहले करैरा के कृषि उपज मंडी से सुबह यह यात्रा प्रारंभ हुई। इसमें 21 हजार कलशों के साथ महिलाओं ने भागीदारी निभाई। 21 हजार कलश लिए महिलाओं के अलावा अन्य भक्तगण भी इस कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा में महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। धार्मिक उमंग और उत्साह का वातावरण इस कथा को लेकर देखा गया।

कथा प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से होगी
करैरा में पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा 2 दिसंबर से प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। कथा स्थल पर विशाल और भव्य पंडाल तैयार किया गया है। यहां हजारों श्रद्धालु कथा का आनंद ले सकेंगे इस पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। करैरा के बगीचा वाले हनुमान मंदिर समिति द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री शामिल होंगे और कथा का वाचन करेंगे। रविवार को कलश यात्रा में दिखे धार्मिक उल्लास ने यह बता दिया है की कथा को लेकर यहां के लोगों में किस तरह का उत्साह है।

प्रतिदिन 1 लाख श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था
कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। कथा के दौरान चलने वाली अन्नपूर्णा रसोई में करीब 1 लाख श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था प्रतिदिन रखी गई है। अन्नपूर्णा रसोई पांडाल पीछे की तरफ बनाया है। यहां प्लास्टिक की सामग्री प्रतिबंधित की गई हैं। भोजन प्लेट में बफर सिस्टम की तरह मिलेगा। जहां लोग क्रमश: भोजन कर पाएगें।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया है। इस आयोजन ने पूरे करैरा और आसपास के क्षेत्रों में सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक सहयोग की मिसाल पेश की है। हर वर्ग और समुदाय के लोग इस आयोजन में अपनी भागीदारी से इसे सफल बना रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया को भी दिया न्यौता
करैरा पूर्व विधायक जसवंत जाटव और जीतू महाराज ने ग्वालियर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। उन्होंने करैरा में आयोजित होने वाली पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण दिया है। करैरा नगर की बगीचा बाली माता पर 1 दिसंबर से 9 दिसंबर तक होने वाली है।

चारों ओर बगीचा वाले हनुमान जी की महिमा फैलेगी
आयोजनकर्ताओं ने बताया है कि करैरा के बगीचा वाले हनुमान जी की महिमा पहले से ही क्षेत्र में प्रसिद्ध है। इस बार इतने बड़े आयोजन के माध्यम से यह महिमा न केवल देश बल्कि विदेशों तक पहुंचेगी। यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। यह आयोजन करैरा नगर के इतिहास में सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन साबित होने जा रहा है। स्थानीय नागरिक इसे अपने नगर का गौरवशाली क्षण मान रहे हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यह आयोजन बगीचा प्रांगण की महिमा को विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाएगा।

Views: 0

Latest articles

MP POLICE कांस्टेबल भर्ती 2023 में बड़ा फ़्रॉड सॉल्वर गैंग का ख़ुलासा

MP POLICE कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023, जो 7411 पदों के लिए आयोजित की गई...

Aaj Ka Panchang: ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी और त्रयोदशी का संगम रवि प्रदोष व्रत का ख़ास दिन

Aaj Ka Panchang: आज, 8 जून 2025, ज्येष्ठ मास का सत्ताईसवाँ दिन है। आज...

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में ‘मौसम का दोहरा मिज़ाज’ कहीं झुलसाने वाली गर्मी कहीं अचानक बारिश का दौर

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश का मौसम मई 2025 के आख़िरी हफ़्तों में और जून...

Monsoon 2025 भारत में ‘जल्दी’ पहुँची बारिश मौसम में आया बड़ा बदलाव

Monsoon 2025: भारत में इस समय मॉनसून 2025 का असर साफ़ दिख रहा है।...

More like this

राहुल गांधी के ‘लंगड़े घोड़े’ वाले बयान पर भारी बवाल दिव्यांगों ने मांगा इस्तीफ़ा, विश्वास सारंग भी बरसे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'लंगड़े घोड़े' वाले बयान को लेकर तीन दिन बीत...

Smart Meter उपभोक्‍ताओं को खपत के आधार पर दिन के टैरिफ में 20 प्रतिशत की मिलेगी छूट

भोपालSmart Meter: मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि स्‍मार्ट मीटर उपभोक्‍ताओं...

बिजली बिल कम करने और स्वामित्व को नियंत्रित करने में सहायक Smart Meter साबित हुआ

भोपालकेंद्र सरकार की रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कॉच (डीआरएसएस) योजना के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत...