16.8 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeभोपालदलितों से मारपीट के बाद गरमाई सियासत, सीधी-इंदौर के बाद सागर के...

दलितों से मारपीट के बाद गरमाई सियासत, सीधी-इंदौर के बाद सागर के दो वीडियो वायरल

Published on

सागर

सीधी पेशाब कांड, इंदौर में आदिवासी की पिटाई के बाद अब सागर से भी दो दलित युवकों के साथ मारपीट के वीडियो वायरल हुए हैं। मध्‍य प्रदेश के एक के बाद एक दलितों के साथ मारपीट के वीडियो सामने आने के बाद सियासत भी गरमा गई है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोमवार को कांग्रेस विधायकों के साथ राज्‍यपाल से मुलाकात की और उन्‍हें ज्ञापन सौंपा।

सागर में निर्वस्‍त्र कर दलित को पीटा
रविवार को सागर जिले से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक युवक को करीब पांच से छह लोग कमरे में बंधक बनाकर निर्वस्‍त्र कर उसके साथ डंडे से मारपीट कर रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़‍ित की तो पहचान कर ली, लेकिन अब तक आरोपियों की तलाश नहीं कर पाई। वीडियो में देखा जा रहा था कि लोग युवक को निर्वस्‍त्र कर बेरहमी से पीट रहे है, उसे अंडरवियर भी नहीं पहनने दे रहे। वायरल वीडियो सितंबर 2022 का बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ कर रही है।

सड़क पर युवक से मारपीट
सागर जिले में मारपीट के हिंसक वायरल वीडियो का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। दूसरे वीडियो में दो लड़के, एक लड़के पर लाठियां भांज रहे हैं। इस मामले में गोपालगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। थानाप्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि वीडियो आवासीय कॉलोनी का है। इस 18 वर्षीय युवक ने बताया कि उसके साथ दो युवकों ने रास्‍ते से निकलने को लेकर विवाद किया है।

मलनाथ ने कांग्रेस विधायकों के साथ राज्‍यपाल को सौंपा ज्ञापन
पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोमवार को कांग्रेस विधायकों के साथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की। कमलनाथ ने राज्‍यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। राज्‍यपाल खुद भी आदिवासी वर्ग से आते हैं, आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए उन्हें खुद आगे आना होगा। सीधी, इंदौर और सागर के मामलों की जांच कराने की मांग भी की है।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...