7.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeभोपालइंदौर में हिंदू महिला के साथ कव्वाल नौशाद अली आपत्तिजनक स्थिति में...

इंदौर में हिंदू महिला के साथ कव्वाल नौशाद अली आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया, ‘लव जिहाद’ की आशंका?

Published on

इंदौर

रामबाग कॉलोनी स्थित विनेंद्र अपार्टमेंट में बीती रात लगभग 9 बजे बजरंग दल और गुजराती दर्जी समाज के कार्यकर्ताओं ने अचानक छापा मारा। आरोप है कि फ्लैट में एक 35 वर्षीय अविवाहित हिंदू महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मुंबई के निवासी नौशाद अली खान (कव्वाल) को पकड़ा गया। जांच के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

फ्लैट में पकड़ा गया
सूत्रों के मुताबिक, बजरंग दल के तन्नू शर्मा को जानकारी मिली थी कि रामबाग के एक फ्लैट में रहने वाली महिला के साथ अक्सर मुस्लिम युवक का आना जाना होता है। महिला गुजराती दर्जी समाज से ताल्लुक रखती है। सूचना मिलते ही शर्मा ने दर्जी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा की और रात्रि करीब 9 बजे बजरंग दल के कार्यकर्ता और महिला के परिजन ने अपार्टमेंट पहुंचे और दरवाजा खुलवाया।

आपत्तिजनक हालात मिला कव्वाल
जैसे ही दरवाजा खोला गया, युवक नौशाद अली खान आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। इसे देख कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने मौके पर ही नौशाद की जमकर पिटाई कर दी । कुछ देर बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जांच कर आगे की जाएगी कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही गुजराती दर्जी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल चौहान, अन्य सदस्य और बजरंग दल के कार्यकर्ता सदर बाज़ार थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, लेकिन समाज की ओर से एक शिकायत पत्र थाने में दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहराई से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि यह मामला ‘लव जिहाद’ या जासूसी का हिस्सा हो सकता है। अपार्टमेंट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय के बिलकुल समीप होने के कारण इस घटना ने संवेदनशीलता बढ़ा दी है।

सुनियोजित साजिश है यह
विश्व हिन्दू परिषद के समरसता संयोजक तन्नू शर्मा ने कहा कि यह प्रेम-प्रसंग नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश है। एक जिहादी युवक खुलेआम हिंदू लड़की को फंसाकर उसका शोषण कर रहा था। पुलिस को तुरंत कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाना चाहिए। पुलिस ने फिलहाल मामले की पड़ताल शुरू कर दी है ।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आयोजित की ‘वेण्डर मीट’

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपनी क्रय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और...

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: निर्माणाधीन कारखाने में चल रहा था बारूद का खेल, श्रम विभाग की जांच में हुए बड़े खुलासे

भोपाल। मप्र के देवास जिले के टोंककलां में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले...

महंगाई का बड़ा झटका: देश भर में पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, मध्य प्रदेश में आसमान पर पहुंचे दाम

भोपाल। देश भर में ईंधन की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी का सीधा असर...