13 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभोपालरविंद्र भवन में आज बिखरेगा सूफी और कव्वाली का रंग, मुंबई के...

रविंद्र भवन में आज बिखरेगा सूफी और कव्वाली का रंग, मुंबई के नामचीन कलाकार देंगे प्रस्तुति

Published on

भोपाल। राजधानी के रविंद्र भवन सभागार में आज, रविवार को ‘सरगम के सितारे’ कार्यक्रम के तहत सूफी, गजल, कव्वाली और शास्त्रीय नृत्य का शानदार समागम देखने को मिलेगा। देवेश्री एजुकेशनल एंड हेल्थ सोशल वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले आयोजित होने वाले इस रंगारंग सांस्कृतिक समारोह में मुंबई और देश के अन्य हिस्सों से आए नामचीन कलाकार अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। संस्था पिछले 15 वर्षों से लगातार स्थानीय और नए कलाकारों को एक बड़ा मंच प्रदान कर उनके टैलेंट को निखारने का काम कर रही है।

सोसायटी के आरके शर्मा ने बताया कि संस्था भोपाल के छिपे हुए टैलेंट को तराशकर मायानगरी मुंबई तक पहुंचाती है। संस्था के माध्यम से मंच पाकर आज कई प्रतिभावान कलाकार फिल्मी दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। इसी कड़ी में आज होने वाले भव्य कार्यक्रम में चंडीगढ़ की बाल नृत्यांगना कुमारी नव्या वटकर भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति देंगी। वहीं, मुंबई के जाने-माने पार्श्व गायक प्रदीप पंडित और प्रसिद्ध सूफी गायक अयान खान अपनी जादुई आवाज से सूफी, गजल और कव्वाली का रंग जमाएंगे।

आयोजकों ने बताया कि कला और संगीत प्रेमियों के लिए इस कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है। उन्होंने भोपाल की जनता से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में रविंद्र भवन पहुंचकर कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लें और उनका हौसला बढ़ाएं।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...

पुराने शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी...