14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालमोहन 'राज' में सिंधिया का दबदबा, शिवराज के खास भूपेंद्र की हो...

मोहन ‘राज’ में सिंधिया का दबदबा, शिवराज के खास भूपेंद्र की हो गई छुट्टी

Published on

सागर:

मध्‍य प्रदेश में बीजेपी और सीएम मोहन यादव ने मंत्रिमंडल गठन में एक बार फिर सबको चौंका दिया है। बात सागर जिले की करें तो यहां से कद्दावर नेताओं और पूर्व मंत्रियों जिनमें खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह और रहली से 9 बार के विधायक गोपाल भार्गव को जगह नहीं दी गई है, जबकि सुरखी विधायक गोविंद राजपूत को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। गोविंद राजपूत सागर से इकलौते ऐसा चेहरा हैं, जिन्हें मोहन मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। बता दें कि गोविंद राजपूत सिंधिया परिवार के काफी करीबी हैं। इसी कारण उनको सिंधिया खेमे से ही मोहन कैबिनेट में जगह मिली है।

गोविंद राजपूत के बारे में खास बातें, जो आप जानना चाहते हैं:
– गोविंद राजपूत कमलनाथ और शिवराज सरकार में शामिल रहे हैं
– केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी हैं।
– गोविंद राजपूत सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे।
– सागर की सुरखी सीट से लगातार तीसरी दफा जीते हैं।
– गोविंद राजपूत सुरखी से पांच दफा विजय होकर विधानसभा पहुंचे हैं।
– गोविंद राजपूत मप्र युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं।

बीजेपी ने जनता के साथ कद्दावरों को भी चौंकाया
बीजेपी ने नए मंत्रिमंडल में न केवल प्रदेश की जनता बल्कि जो शिवराज सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे और बुंदेलखंड की राजनीति में जिनती तूती बोलती है, उनको भी चौंकाया है। मंत्रिमंडल गठन के बाद कद्दावर नेता व पूर्व मंत्रियों जिनमें भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव के खेमे में मायूसी छाई है। इसी प्रकार र-चार बार जीतकर सदन पहुंचे सागर विधायक शैलेंद्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया को भी मायूसी हाथ लगी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान अनुचित, राज्यसभा सांसद उनके अपने ही चुने हुए लोग थे : किरणबीर सिंह कंग

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी के...

सियासी घमासान के बीच ससुराल पिहोवा पहुंचे सीएम भगवंत मान, उधर राज्यसभा सांसदों के विद्रोह से आप में मची भगदड़

चंडीगढ़| पंजाब की राजनीति में आए एक बड़े भूचाल के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

More like this

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग से गिरकर महिला मजदूर की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में रविवार...