9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालगले पर पैर रखकर बहन की ले ली जान, सीमेंट के खंभे...

गले पर पैर रखकर बहन की ले ली जान, सीमेंट के खंभे से बांधकर कुएं में फेंका शव

Published on

खरगोन ,

मध्य प्रदेश के खरगोन में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. छोटे भाई ने मानसिक रोगी बड़ी बहन के गले पर पैर रखकर जान ले ली. आरोपी भाई ने कहा मानसिक रोगी बहन का इलाज करा-कराकर थक गया था. हत्या के बाद बहन का शव सीमेंट के खंभे सहित तारों से बांधकर कुएं में फेंका कर दिया था. आरोपी ने पहले सोचा गले में रस्सी बांधकर जंगल में पेड़ पर लटका दे लेकिन कुएं में फेंका. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर बलवाड़ा थाना इलाके का यह मामला है. चैनपुरा गांव के कुएं में संदिग्ध अवस्था में 48 वर्षीय महिला का शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ. जिस भाई ने बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वही छोटा भाई अपनी मानसिक रोगी बड़ी बहन की हत्या का जिम्मेदार निकला.

आरोपी भाई ने बहन की मानसिक बीमारी का इलाज करते करते आर्थिक स्थिति खराब होने और हार मानने के कारण गुस्से में बहन की गर्दन पर ही पर रख दिया. 48 वर्षीय जहांबाई का 12 साल पहले तलाक होने के चलते वह अपने छोटे भाई दादू लाल पिता भोगिया के साथ में रह रही थी.

पुलिस के अनुसार, चार दिन पहले जहांबाई का शव मिला था. हाथ-पैर बंधे हुए थे और तार से पीठ पर सीमेंट का खंभा बांध महिला को कुएं में फेंका गया था. महिला के हाथ पैर और गले में रस्सी बंधी होने के चलते पुलिस ने हत्या के मामले की आशंका के चलते जांच शुरू की थी.

गुस्से में बहन की गर्दन पर पैर रख खड़ा रहा कातिल भाई
आरोपी भाई दादूलाल ने पुलिस को बताया, 2 मई को काका की लड़की का विवाह था. पूरा परिवार गांव गया हुआ था. रात करीब 9 बजे शराब पीकर मैं घर के आंगन में खटिया डालकर सो रहा था. इस दौरान बड़ी बहन आई और विवाद करने लगी. उसे जमीन पर पटककर गर्दन पर पैर रख दिया और खड़ा हो गया, तभी लगा बहन की मौत ना हो जाए इसलिए पैर हटाया और पानी पिलाया. लेकिन उसने पानी नहीं पिया. उसकी मौत हो चुकी थी.

बहन की मौत के बाद आत्महत्या बताने की थी योजना
आरोपी भाई ने बताया जब बहन की मौत हो गई तो मैं घबरा गया. घरवालों से बचने के लिए बहन के गले में रस्सी बांधकर और तार लेकर जंगल में लटकाने गया ताकि लोगों को लगे उसने आत्महत्या कर ली है. फिर दादू ने सोचा कि घर से आधा किलोमीटर दूर जंगल में प्लांटेशन के लिए बने कुएं में फेंक देता हूं. शव को कंधे पर उठाकर कुएं की ओर ले गया. वजन लगने के कारण दो-तीन बार जमीन पर रखा.

पुलिस को बताई थी घर से बार-बार चले जाने की कहानी
मृतका जहांबाई के आरोपी भाई ने कुएं से शव मिलने के दौरान पुलिस को बताया था कि बहन मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और बगैर बताए कहीं भी चली जाती थी. एक-दो दिन में फिर वापस आ जाती थी इसलिए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी. आरोपी भाई ने अपनी बड़ी बहन की निर्मम हत्या के बाद हत्या को छुपाने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए. शव को सीमेंट के पोल सहित तार फेंसिंग के तार से बांधकर कुएं में फेंक दिया था ताकि किसी को पता ना चले.

Latest articles

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...

रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना नगर अंडरब्रिज के पास बुधवार सुबह...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...