7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeभोपालतेज लपटें, धधकती आग, चारों ओर चीख पुकार... अस्पताल में खाक हो...

तेज लपटें, धधकती आग, चारों ओर चीख पुकार… अस्पताल में खाक हो गईं कई जिंदगियां

Published on

जबलपुर

संस्कारधानी जबलपुर के दमोह नाका क्षेत्र स्थित न्यू लाइफ स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आग लगने से कई मरीजों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर ही आग लगी थी। इसकी वजह से लोगों को अस्पताल से निकाला नहीं जा सकता है। शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही आसपास के इलाकों में भगदड़ मच गई थी। लपटें इतनी तेज थी कि कमरे में फंसे लोगों को निकलना मुश्किल थी। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से अभी कोई सामने नहीं आया है।

अचानक लगी भीषण आग
अस्पताल की जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसे देखने से प्रतीत हो रहा है कि वह ज्यादा बड़ी नहीं थी। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि अस्पताल में फायर फाइटिंग की व्यवस्था नहीं थी। अपने मरीजों को निकालने में कई परिजन भी झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि बाहर से लोग अंदर नहीं जा सके।

हर तरफ मच गई चीख पुकार
आग लगते ही हर तरफ चीख पुकार मच गई थी। आसपास के दुकानों को खाली करा दिया गया था। आग को देखकर लग रहा था कि आसपास के दुकानों और घरों को भी अपने चपेट में ले सकती है। बताया जा रहा है कि अस्पताल से निकलने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता था। ऐसे में लोगों को ज्यादा मदद नहीं पहुंच पाई।

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि आग अस्पताल में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। बताया जा रहा है कि जनरेटर रूम के करीब चिंगारी भड़की थी। देखते ही देखते यह विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि केमिकल की वजहों से आग ने इतना विकराल रूप धारण किया है।

अस्पताल से कूदते दिखे लोग
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया है कि कई लोग अस्पताल में आग लगने के बाद कूदते नजर आए हैं। इस दौरान कई लोगों को चोट लगी है। बताया जा रहा है कि इस अस्पताल का निर्माण कोरोना काल के दौरान हुआ है। सुरक्षा नियमों का पालन भी नहीं किया गया है। प्रशासन की तरफ से अब जांच के आदेश दिए गए हैं। जबलपुर प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर हैं।

सबकी एक ही पुकार, बचा लो
आग लगने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों इधर-उधर भाग रहे थे। सभी लोगों की एक ही पुकार थी कि हमारे मरीजों को बचा लो। कुछ लोगों ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए अस्पताल में दाखिल हुए और अपने मरीजों को निकाल लाए। इस दौरान वे लोग भी झुलस गए। प्रशासन ने आग पर काबू पा लिया है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this