7.5 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeभोपालशिलांग हनीमून मनाने गए कपल का 6 दिन बाद भी पता नहीं,...

शिलांग हनीमून मनाने गए कपल का 6 दिन बाद भी पता नहीं, इंदौर MP पहुंचे मेघालय, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

Published on

इंदौर

जिले का एक नवविवाहित जोड़ा हनीमून मनाने के लिए मेघायल के शिलांग गया था। यहां एक टूरिस्ट स्पॉट में घूमने के दौरान राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम गायब हो गए। दोनों पिछले 6 दिनों से लापता हैं। आखिरी बार दोनों का लोकेशन शिलांग के ओसरा हिल्स इलाके में मिला था। घटना के बाद राजा के भाई विपिन और सोनम के भाई गोविंद शिलांग में ही हैं। वे लोग दंपती की तलाश में जुटे हुए हैं। परिजन ने सरकार से निवेदन किया है कि सेना को सर्च ऑपरेशन में लगाया जाए।

सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने नवभारत टाइम्स से बातचीत में बताया कि सोहरा पुलिस स्टेशन के पास एक होटल से दंपति का लगेज बरामद हुआ है। वहीं, रेस्क्यू अभियान होटल से लगभग 25 किलोमीटर दूर चलाया जा रहा है। गोविंद के अनुसार, पुलिस केवल खानापूर्ति के लिए उनके साथ है और असली कोशिशें परिवार को ही करनी पड़ रही हैं।

ड्रोन की व्यवस्था भी खुद से कर रहे
पीड़ित परिजनों ने यह भी बताया कि ड्रोन की व्यवस्था उन्होंने स्वयं की है। गोविंद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे लोग 26 को ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। फिर भी रेस्क्यू अभियान मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद शुरू किया गया। जैसे ही रात हुई अभियान रोक दिया गया। बुधवार को भी स्थानीय पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया था, जो तेज बारिश के चलते रोकना पड़ा।

इंदौर सांसद ने डीजीपी से की मुलाकात
इंदौर सांसद शंकर लालवानी भी शिलांग में ही रुके हैं। सांसद के साथ विपिन डीजीपी से मिले और चार लोगों पर शक जताया है। उन्होंने कहा कि स्कूटर किराए पर देने वाला युवक प्रमुख संदेही है। उससे पूछताछ होना चाहिए। उसे स्कूटर लावारिस मिला था। होटल संचालक भी शक के दायरे में है। उसने कहा कि दंपती साढ़े पांच बजे होटल से निकल गए। इसकी संभावना नहीं है। गाइड और चाय की दुकान चलाने वाला भी जांच की जद में है। उनसे भी पूछताछ करना चाहिए।

11 मई को शादी में बंधन में बंधे थे दोनों
जानकारी के मुताबिक, 11 मई को इंदौर में शादी के बंधन में बंधे राजा और सोनम 20 मई को सुबह 9 बजे फ्लाइट से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे थे। वहां मां कामाख्या देवी के दर्शन के बाद वे 23 मई को शिलांग पहुंचे। 24 मई से दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं, जिसके बाद परिजनों ने शंका जाहिर करते हुए स्थानीय पुलिस से संपर्क किया।

परिवार के सदस्य गोविंद और विपिन रघुवंशी ने गूगल मैप के माध्यम से लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की और वहां के एक एक्टिवा रेंटल ऑपरेटर से संपर्क किया। दोनों उसी के यहां से वाहन लेकर ओसरा हिल्स की ओर गए थे। बाद में स्थानीय पुलिस को वहीं एक्टिवा एक सुनसान पहाड़ी इलाके में खड़ी मिली। पुलिस के मुताबिक, यह इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है और पहले भी यहां पर्यटकों के लापता होने की घटनाएं हो चुकी हैं।

अमित शाह ने मेघालय के मुख्यमंत्री से की बात
इंदौर के दंपति के शिलांग में लापता होने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उन्होंने मेघालय के मुख्यमंत्री से बात की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी वहां के मुख्यमंत्री से बात की है। एसपी के नेतृत्व में सर्च टीम काम कर रही है, लेकिन भारी बारिश और फिसलन के चलते दिक्कतें आ रही हैं। दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। केंद्रीय और राज्य सरकार तलाश में जुटी है।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...